9 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं कुछ नहीं हूं आपके बिना' जब रितेश ने 'क्राइम पार्टनर' का टैग दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं कुछ नहीं हूं आपके बिना' जब रितेश ने 'क्राइम पार्टनर' का टैग दिया?

सारांश

अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर रितेश देशमुख ने अपनी दोस्ती का जिक्र करते हुए उन्हें विशेष शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अक्षय ने अपने फिल्मी सफर पर भी प्रकाश डाला। जानें उनके रिश्ते की खासियत और जन्मदिन का जश्न।

मुख्य बातें

अक्षय कुमार ने अपने 58वें जन्मदिन पर रितेश देशमुख से मिलकर जश्न मनाया।
दोस्ती बॉलीवुड में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अक्षय ने अपने करियर में 150 से अधिक फिल्में की हैं।
रितेश ने अक्षय को 'क्राइम पार्टनर' कहा है।
दोनों ने साथ में कई यादगार पल बिताए हैं।

मुंबई, 9 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड में दोस्ती की मिसालें देने पर कुछ जोड़ी हमेशा चर्चा का विषय बनती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में की हैं, लेकिन उनकी दोस्ती केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। इस खास अवसर पर, अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर रितेश ने एक अनोखे तरीके से उन्हें बधाई दी।

अक्षय कुमार, जिन्हें बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है, ने इंस्टाग्राम पर अपने 34 साल के फिल्मी करियर की एक शानदार कोलाज साझा किया।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में अक्षय कुमार आत्मविश्वास और सादगी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उनके पीछे उनकी फिल्मों के पोस्टर्स और किरदारों की झलक दिख रही है।

इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "58 साल का जीवन, 34 साल का करियर और 150 से ज्यादा फिल्में... यह सफर मैंने अकेले नहीं तय किया। जो भी दर्शक थिएटर में टिकट खरीद कर गए, जिन्होंने मुझे साइन किया, डायरेक्ट किया, प्रोड्यूस किया, या मेरे लिए दुआ की, वे सभी मेरे इस सफर के हिस्सेदार हैं। मेरा जन्मदिन उन सभी के नाम है, जो आज भी मुझ पर विश्वास करते हैं। जय महाकाल।"

रितेश देशमुख ने अक्षय के जन्मदिन पर एक बहुत ही प्यारा पोस्ट साझा किया। उन्होंने अक्षय को अपना सबसे प्यारा दोस्त, भाई और क्राइम पार्टनर कहा। उन्होंने अक्षय के साथ कई तस्वीरें साझा कीं।

एक तस्वीर 'हाउसफुल 5' के सेट की है, जिसमें दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें पीछे पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी दिख रही हैं।

रितेश ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे सबसे प्यारे दोस्त, भाई और क्राइम पार्टनर को! आपको जीवनभर भरपूर स्वास्थ्य, प्रेम और खुशी मिलती रहे। हमने साथ में ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन कई यादगार पल बिताए हैं और अब आगे और भी पागलपन भरे सफर के लिए तैयार रहो! आपको बहुत सारा प्यार।"

संपादकीय दृष्टिकोण

हम कहते हैं कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की दोस्ती बॉलीवुड में एक नई मिसाल पेश करती है। उनके बीच का बंधन सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी गहरा है। इस तरह की दोस्ती समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है।
RashtraPress
9 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्षय कुमार का जन्मदिन कब है?
अक्षय कुमार का जन्मदिन 9 सितंबर को होता है।
रितेश देशमुख ने अक्षय कुमार को क्या कहा?
रितेश देशमुख ने अक्षय को 'क्राइम पार्टनर' और अपना प्यारा दोस्त कहा।
अक्षय कुमार ने अपने करियर के बारे में क्या कहा?
अक्षय ने कहा कि उनका सफर अकेले नहीं है, बल्कि सभी दर्शकों और सहयोगियों का योगदान है।
क्या अक्षय और रितेश ने साथ में फिल्में की हैं?
हाँ, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।
अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर क्या साझा किया?
उन्होंने अपने 34 साल के करियर का एक शानदार कोलाज साझा किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले