26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भोजपुरी सुपरस्टार्स बन गए हैं अपराधियों का निशाना?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भोजपुरी सुपरस्टार्स बन गए हैं अपराधियों का निशाना?

सारांश

भोजपुरी सिनेमा के सितारे जैसे मनोज तिवारी, पवन सिंह और आम्रपाली दुबे चोरी की घटनाओं का शिकार बन चुके हैं। हाल ही में मनोज तिवारी के घर में हुई चोरी ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। जानें इन घटनाओं के पीछे की सच्चाई!

मुख्य बातें

मनोज तिवारी के घर में हाल ही में चोरी हुई है।
पवन सिंह भी चोरी की वारदात का शिकार बन चुके हैं।
आम्रपाली दुबे की चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
मिताली शर्मा की कहानी इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है।
इन घटनाओं ने सेलेब्रिटीज की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

मुंबई, 19 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा के सितारे अक्सर अपनी फिल्मों, गानों और व्यक्तिगत जीवन को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री एक नई वजह से सुर्खियों में आई है। हाल ही में भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में हुई चोरी ने सभी को चौंका दिया है। मनोज तिवारी से पहले पवन सिंह और आम्रपाली दुबे भी चोरी की घटनाओं के शिकार बन चुके हैं।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित मनोज तिवारी के फ्लैट से कुल 5.40 लाख रुपए की नगदी चोरी हुई। जून 2025 में सबसे पहले 4.40 लाख रुपए गायब हुए थे, लेकिन तब चोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके बाद दिसंबर में घर में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। 15 जनवरी की रात उस कैमरे में चोर कैद हो गया। चोर ने लगभग 1 लाख रुपए चोरी किए। जांच में पता चला कि यह चोरी मनोज तिवारी के पुराने नौकर ने डुप्लीकेट चाबियों के जरिए की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस घटना ने सेलेब्रिटीज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी चोरी की वारदात के शिकार हो चुके हैं। बिहार के आरा स्थित उनके घर में चोरों ने खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और लगभग 15 लाख रुपए की ज्वेलरी, राइफल की 30 गोलियां और 15 हजार रुपए लेकर फरार हो गए थे। गनीमत रही कि चोर राइफल नहीं ले जा सके। पवन सिंह के भाई ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी चोरी की घटना को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं। अयोध्या में फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल में ठहरी आम्रपाली दुबे के कमरे से मोबाइल और कीमती गहने चोरी हो गए थे। इस घटना से होटल में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और बाद में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों में बताई गई थी। आम्रपाली दुबे ने खुद पुलिस की तत्परता की सराहना की थी।

इन सबके बीच एक नाम ऐसा भी है, जिसकी कहानी चोरी की शिकार बनने की नहीं, बल्कि चोरी करते पकड़े जाने की है। भोजपुरी सिनेमा की एक समय की चर्चित अभिनेत्री मिताली शर्मा की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिताली शर्मा को मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते और चोरी करते हुए देखा गया था। काम न मिलने और मानसिक समस्याओं से जूझ रही मिताली की हालत इतनी खराब हो गई कि पुलिस को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कभी भोजपुरी निर्देशकों की पहली पसंद रहीं मिताली का इस तरह सड़कों पर आ जाना इंडस्ट्री के कड़वे सच को उजागर करता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मनोज तिवारी की चोरी की घटना गंभीर है?
हाँ, यह घटना सेलेब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है।
पवन सिंह के घर में कितने पैसे चोरी हुए?
पवन सिंह के घर से लगभग 15 लाख रुपये की ज्वेलरी और अन्य सामान चोरी हुआ था।
क्या आम्रपाली दुबे की चोरी की घटना से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा?
हाँ, आम्रपाली दुबे की चोरी की घटना में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
मिताली शर्मा की कहानी क्या है?
मिताली शर्मा को मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते और चोरी करते हुए देखा गया था।
भोजपुरी सिनेमा के सितारों की सुरक्षा कैसे बढ़ाई जा सकती है?
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बेहतर तकनीकी उपायों और सतर्कता की आवश्यकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले