27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी है?

सारांश

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उनकी अस्पताल में बिस्तर पर लेटी तस्वीर वायरल हो गई है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को जल्दी ठीक होने का आश्वासन दिया है। इस लेख में जानें उनके स्वास्थ्य के बारे में और उनकी आगामी फिल्म के बारे में।

मुख्य बातें

चित्रांगदा सिंह की तबीयत बिगड़ी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी दी।
फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
उनकी हाल की फिल्म 'हाउसफुल 5' थी।
जल्द ही 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगी।

मुंबई, 21 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।

इस फोटो में चित्रांगदा बिस्तर पर लेटी हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी।"

हालांकि, अभिनेत्री ने अस्पताल में भर्ती होने का कारण नहीं बताया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई है। इसे देखने के बाद फैंस चित्रांगदा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

फिल्मों की बात करें तो चित्रांगदा सिंह को पिछली बार 'हाउसफुल 5' में देखा गया था। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकीटिन धीर और आकाशदीप जैसे कलाकार हैं।

फिल्म में वह विलेन के रोल में दिखाई दी थीं। उनकी एक्टिंग को बहुत ही सराहा गया था। यह फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म थी, जिसके दो भाग रिलीज किए गए थे। दोनों का क्लाइमैक्स अलग था।

चित्रांगदा सिंह बहुत जल्द सलमान खान के साथ ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगी। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इसमें भारत-चीन संघर्ष की कहानी दिखाई जा सकती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए चित्रांगदा ने एक इंटरव्यू में कहा था, "यह बहादुरी और sahaar की कहानी है। एक सैन्य परिवार से होने के नाते मुझे याद है कि इस घटना के बारे में हमारे लोगों में बात की जाती थी। इसलिए इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ही निजी अहसास है।"

चित्रांगदा ने कहा था कि यह फिल्म भूले-बिसरे और कम जानी-पहचानी कहानियों को उजागर करेगी। इसके जरिए फिल्म निर्माता उन कहानियों और नायकों का सम्मान करने जा रहे हैं। इसका हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं। लद्दाख में इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले हुई थी। इस फिल्म का मुंबई शिड्यूल जल्द शुरू होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

मनोरंजन उद्योग में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है, विशेषकर उनकी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के संदर्भ में।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चित्रांगदा सिंह की तबीयत कैसी है?
चित्रांगदा सिंह की तबीयत ठीक नहीं है, और वह अस्पताल में भर्ती हैं।
चित्रांगदा ने अपने फैंस को क्या बताया?
चित्रांगदा ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।
चित्रांगदा की हाल की फिल्म कौन सी है?
चित्रांगदा को पिछली बार 'हाउसफुल 5' में देखा गया था।
चित्रांगदा की आने वाली फिल्म कौन सी है?
चित्रांगदा बहुत जल्द 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगी।
बैटल ऑफ गलवान फिल्म किस पर आधारित है?
यह फिल्म भारत-चीन संघर्ष की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले