11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत आपके समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेगा? डेविड बेकहम को आयुष्मान का संदेश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत आपके समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेगा? डेविड बेकहम को आयुष्मान का संदेश

सारांश

आयुष्मान खुराना ने डेविड बेकहम की सराहना की है, जो बच्चों के अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं। यह कहानी हमें बताती है कि कैसे एक व्यक्ति का समर्थन समाज में बदलाव ला सकता है। जानिए डेविड बेकहम के भारत दौरे और उनके महत्वपूर्ण संदेश के बारे में।

मुख्य बातें

बच्चों का समान अधिकार जेंडर सशक्तिकरण डेविड बेकहम का सामाजिक योगदान आयुष्मान खुराना का यूनिसेफ से जुड़ाव समाज में सकारात्मक बदलाव

मुंबई, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता और यूनिसेफ के राष्ट्रीय एंबेसडर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में भारत में आए यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर डेविड बेकहम की उनके कार्यों की तारीफ की।

जब डेविड बेकहम मुंबई पहुंचे, तो उन्होंने बच्चों और युवाओं से बातचीत की और समान अवसर जैसे मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उनका सबसे महत्वपूर्ण संदेश था, "हर बच्चा समान है। चाहे वह अमीर हो या गरीब, लड़का हो या लड़की, सभी को खेलने, पढ़ने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और खुशी के लिए हमें निवेश करना होगा।"

बेकहम यूनिसेफ के लिए काम करते हैं। मुंबई में उन्होंने यूनिसेफ के खेल और कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट-फुटबॉल खेला, उनकी जीवन की कहानियां सुनीं और बताया कि अगर हम आज बच्चों का समर्थन करेंगे, तो भविष्य में हमारा देश और मजबूत बनेगा।

आयुष्मान खुराना ने डेविड बेकहम की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेकहम की तस्वीर साझा करते हुए एक भावनात्मक और सम्मानजनक संदेश लिखा।

आयुष्मान ने लिखा, "बच्चों की सुरक्षा और जेंडर सशक्तिकरण एक वैश्विक मुद्दा है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डेविड इन मुद्दों को लोगों के सामने लाने के लिए मेरे साथ लगातार काम कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "डेविड बेकहम, आपको अपने देश में देखना हमेशा आनंददायक होता है। हमारे देश के प्रति आपका निरंतर समर्थन बहुत सकारात्मक रहा है। इसके लिए भारत आपका दिल से स्वागत करता है।"

पोस्ट की गई तस्वीर में डेविड बेकहम बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

आयुष्मान खुराना लंबे समय से यूनिसेफ के साथ बच्चों के अधिकार, लड़कियों की शिक्षा और लैंगिक समानता के लिए काम कर रहे हैं। डेविड बेकहम भी यूनिसेफ के वैश्विक गुडविल एंबेसडर हैं और दोनों अक्सर इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक साथ आवाज उठाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में डेविड कई बार भारत आ चुके हैं और बच्चों और महिलाओं के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं से मिल चुके हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो हमारे देश के भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायक है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेविड बेकहम का भारत दौरा कब हुआ?
डेविड बेकहम का भारत दौरा 30 नवंबर को हुआ।
आयुष्मान खुराना किससे जुड़े हैं?
आयुष्मान खुराना यूनिसेफ के राष्ट्रीय एंबेसडर हैं।
डेविड बेकहम का मुख्य संदेश क्या था?
उनका मुख्य संदेश था कि हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए।
आयुष्मान खुराना ने डेविड बेकहम की सराहना कैसे की?
उन्होंने सोशल मीडिया पर डेविड बेकहम की तस्वीर के साथ एक भावनात्मक संदेश साझा किया।
डेविड बेकहम यूनिसेफ के लिए क्या करते हैं?
डेविड बेकहम यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडर हैं और बच्चों के अधिकारों के लिए काम करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले