10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फरहाना भट्ट ने बेबाक अंदाज से 'बिग बॉस 19' में दम दिखाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फरहाना भट्ट ने बेबाक अंदाज से 'बिग बॉस 19' में दम दिखाया?

सारांश

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने अपनी अद्वितीय पहचान बनाई है। उनके बेबाक अंदाज ने घर में न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच भी हलचल मचाई। जानिए उनके सफर और उनके खेल के बारे में।

मुख्य बातें

फरहाना भट्ट का बेबाक अंदाज दर्शकों को भा रहा है।
उनकी फिजिकल फिटनेस ने उन्हें घर के टास्क में मदद की।
फरहाना एक ताइक्वांडो चैंपियन भी हैं।
उनकी यात्रा प्रेरणादायक है।
बिग बॉस में उनका सोशल मीडिया प्रभाव बढ़ा है।

मुंबई, 7 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। टीवी का सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने भव्य फिनाले की ओर बढ़ रहा है। हर साल की तरह, इस बार भी दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है। लाखों प्रशंसक अपने पसंदीदा प्रतियोगी को जीतते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस सीजन के शीर्ष-5 फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, और फरहाना भट्ट शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, जिन्होंने अपने बेबाक अंदाज से घर में एक अलग पहचान बनाई है।

फरहाना भट्ट का जन्म 15 मार्च 1997 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में पली-बढ़ी फरहाना ने बचपन से ही बड़े सपने देखे। उन्होंने अपनी शिक्षा मास कम्युनिकेशन में पूरी की और इसके बाद अनुपम खेर की एक्टिंग अकादमी से प्रशिक्षण लिया। उनका करियर 2016 में फिल्म 'सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रैवल्स' से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने सनी कौशल के साथ काम किया।

इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध फिल्म 'लैला मजनू' में अभिनय किया और देशभर में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2019 में सलमान खान द्वारा निर्मित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'नोटबुक' में फरहाना ने डॉली का किरदार निभाया। इस फिल्म में जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में थे।

फरहाना केवल एक फिल्म और टीवी अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि वह एक बहुआयामी प्रतिभा भी हैं। वह एक राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियन हैं और इस खेल में पांच बार नेशनल मेडल जीत चुकी हैं। खेल में दृढ़ता, अनुशासन और मेहनत का जलवा उन्होंने बिग बॉस 19 के घर में भी प्रदर्शित किया। उनकी फिजिकल फिटनेस और खेलों में हासिल की गई ताकत ने उन्हें घर के मुश्किल टास्क और चुनौतियों का सामना करने में काफी मदद की।

बिग बॉस के घर में फरहाना की यात्रा भी उतनी ही दिलचस्प रही जितनी उनकी फिल्मी और खेल की दुनिया। शुरुआती एपिसोड में उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था, लेकिन मेकर्स ने उन्हें एक सीक्रेट रूम में भेजा, जिससे उन्होंने घर के बाकी प्रतियोगियों की हरकतों और रणनीतियों पर नजर रखी। बाद में वह घर में वापस आईं और अपनी बहादुरी, आत्मविश्वास, और बेबाक तरीके से घर की परिस्थितियों को बदल दिया। फरहाना की दोस्तियों, जैसे नेहल के साथ उनका रिश्ता और तान्या के साथ उतार-चढ़ाव, से घर में ड्रामा भरा रहा।

इसके अलावा, फरहाना ने घर में कई विवादों का सामना किया। कुनिका को फेल एक्ट्रेस और नीलम को भोजपुरी स्टाफ जैसे कमेंट्स करने पर सलमान खान ने कई बार उन्हें समझाया और चेतावनी भी दी। फरहाना की सोच और उनकी सीधे तरीके से बात करने की आदत उन्हें अलग और खास बनाती है। उनका यह व्यक्तित्व ही दर्शकों को बेहद पसंद आता है।

फरहाना का सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रभाव है। बिग बॉस में आने से पहले उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगभग 48 हजार थे, लेकिन अब उनकी लोकप्रियता ने उन्हें मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचा दिया है। अब प्रशंसक उन्हें बिग बॉस के विनर के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बिग बॉस 19 में अपनी शक्तिशाली उपस्थिति से सभी को प्रभावित किया है। उनका संघर्ष और समर्पण हर युवा के लिए एक प्रेरणा है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फरहाना भट्ट कौन हैं?
फरहाना भट्ट एक भारतीय अभिनेत्री और ताइक्वांडो चैंपियन हैं, जिन्होंने बिग बॉस 19 में भाग लिया।
फरहाना ने बिग बॉस में क्या किया?
फरहाना ने अपने बेबाक अंदाज और खेल के अनुभव से बिग बॉस में अपनी पहचान बनाई।
फरहाना का जन्म कब हुआ?
फरहाना भट्ट का जन्म 15 मार्च 1997 को जम्मू-कश्मीर में हुआ।
फरहाना की सोशल मीडिया पर कितनी लोकप्रियता है?
फरहाना के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या अब मिलियन में पहुँच गई है।
फरहाना का करियर कैसे शुरू हुआ?
फरहाना का करियर 2016 में फिल्म 'सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रैवल्स' से शुरू हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले