26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जैकलीन फर्नांडिस ने गणेश चतुर्थी पर 'लालबागचा राजा' के दर्शन किए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जैकलीन फर्नांडिस ने गणेश चतुर्थी पर 'लालबागचा राजा' के दर्शन किए?

सारांश

गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व पर जैकलीन फर्नांडिस ने लालबागचा राजा के दर्शन किए। उनका सुंदर लुक और भक्ति भाव ने सभी का दिल जीत लिया। जानें इस खास मौके पर उनके अनुभव और सोशल मीडिया पर उनके वायरल वीडियो के बारे में।

मुख्य बातें

गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल मनाया जाता है।
जैकलीन फर्नांडिस ने लालबागचा राजा के दर्शन किए।
उत्सव 10 दिनों तक चलता है।
भक्त भगवान गणेश को मोदक चढ़ाते हैं।
लालबाग का राजा हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है।

मुंबई, 29 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। गणेश चतुर्थी का पावन उत्सव पूरे देश में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में इस पर्व का उल्लास विशेष रूप से देखने को मिलता है। हर वर्ष की तरह, इस बार भी मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इस बीच, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने भी लालबाग का राजा के दर्शन किए और इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया।

श्रीलंका की जन्‍मभूमि वाली यह अभिनेत्री लालबागचा राजा के सामने पूजा करती नजर आईं। उनकी आउटफिट की बात करें तो उन्होंने पीच रंग का खूबसूरत लहंगा और हरे रंग की चोली पहनी हुई है, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रही है। साधारण मेकअप के साथ उनकी सादगी और भक्ति भाव प्रशंसकों के दिलों को छू रहा है। जैकलीन ने वीडियो के बैकग्राउंड में मराठी आरती 'सुखकर्ता दुख हरता' जोड़ी है।

जैकलीन ने इस दौरान भगवान गणेश को मोदक चढ़ाया और पूजा की। उनके साथ अभिनेत्री अवनीत कौर भी थीं। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हर दर्शन हमें धैर्य, प्रेम और चमत्कार की याद दिलाता है। गणपति बप्पा मोरया!"

उनका यह पोस्ट यूजर्स का दिल जीतने में सफल रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें 'गणपति बप्पा मोरया' और 'ओम गण गण गणपतये नमः' लिखकर बधाई दी, साथ ही कई यूजर्स ने 'हार्ट इमोजी' भेजे।

लालबाग के राजा की भव्य मूर्ति और वहां का भक्ति भरा वातावरण हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है। गणेश चतुर्थी का यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है, जिसमें भक्त गणपति की पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल-5' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कई कलाकार शामिल थे।

यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनी थी और यह 6 जून को रिलीज हुई थी। जैकलीन की अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक भी है। इस अवसर पर जब फिल्मी सितारे भी भगवान गणेश की पूजा में भाग लेते हैं, तो यह जनता को और भी प्रेरित करता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गणेश चतुर्थी कब मनाई जाती है?
गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद मास की चौथी तिथि को मनाई जाती है।
जैकलीन फर्नांडिस ने कौन सा लुक अपनाया?
जैकलीन ने पीच रंग का लहंगा और हरे रंग की चोली पहनी थी।
गणेश चतुर्थी का उत्सव कितने दिन चलता है?
गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाता है।
लालबागचा राजा कहाँ स्थित है?
लालबागचा राजा मुंबई में स्थित है।
जैकलीन की अगली फिल्म का नाम क्या है?
जैकलीन की अगली फिल्म का नाम 'वेलकम टू द जंगल' है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले