क्या हर्षवर्धन राणे की 'सिला' ने वियतनाम शेड्यूल में सफलता हासिल की?
सारांश
Key Takeaways
- हर्षवर्धन राणे ने अपनी फिल्म 'सिला' का वियतनाम शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा किया।
- उन्होंने अपनी टीम का आभार व्यक्त किया है।
- फिल्म 'सिला' में रोमांचक कहानी और खूबसूरत दृश्यों का प्रदर्शन होगा।
- डायरेक्टर ओमंग कुमार की मेहनत की सराहना की गई।
- फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में सादिया खातिब और करण वीर मेहरा हैं।
मुंबई, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'सिला' का वियतनाम शेड्यूल सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। उन्होंने सोमवार को फिल्म की टीम का दिल से धन्यवाद दिया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "जब काम मुश्किल लगे तो रुकना मत, काम पूरा हो जाने पर ही रुकना।"
अभिनेता ने आगे लिखा, "वियतनाम शेड्यूल शानदार तरीके से पूरा हुआ, इसके लिए निर्देशक ओमंग सर को बधाई।"
उन्होंने फिल्म की पूरी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया, जिसमें डायरेक्शन टीम, कैमरा यूनिट, प्रोडक्शन स्टाफ, कॉस्ट्यूम, हेयर-मेकअप, आर्ट डिपार्टमेंट, साउंड टीम, पोर्टर्स, प्रोड्यूसर्स और अन्य शामिल हैं।
हर्षवर्धन ने कहा कि हर किसी की मेहनत और सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता।
उन्होंने फिल्म के उन कलाकारों की भी तारीफ की जिनकी मेहनत ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उन्होंने लिखा, "खास तौर पर उन मेहनती कलाकारों सादिया, इप्सिता और करण का उल्लेख करना जरूरी है। आपकी प्रतिभा और काम के प्रति समर्पण ने सच में प्रभावित किया।"
हर्षवर्धन की यह पोस्ट फैंस के बीच बहुत पसंद की जा रही है। फैंस उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिला' में अभिनेत्री सादिया खातिब के साथ हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि 'बिग बॉस 18' के विजेता करण वीर मेहरा खलनायक की भूमिका में दिखेंगे।
इस फिल्म को ओमंग कुमार के साथ उमेश के.आर. बंसल, प्रगति देशमुख, हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह, अभिषेक अंकुर और कैप्टन राहुल बाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, राहत शाह काजमी फिल्म के सह निर्माता हैं।
इसकी शूटिंग का बड़ा हिस्सा वियतनाम में पूरा हुआ, जहां दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं में कुछ दृश्य फिल्माए गए। यह फिल्म भारत और वियतनाम की खूबसूरती को दिखाते हुए रोमांचक कहानी प्रस्तुत करेगी।