26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हेमा मालिनी ने साड़ी पहनकर गणपति बप्पा का स्वागत किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हेमा मालिनी ने साड़ी पहनकर गणपति बप्पा का स्वागत किया?

सारांश

गणेश चतुर्थी के अवसर पर हेमा मालिनी ने अपने शानदार पारंपरिक लुक में बप्पा का स्वागत किया। उनका वाइन कलर की बनारसी साड़ी में छाया देख फैंस ने उन्हें 'ड्रीम गर्ल' कहा। जानिए कैसे इस बार भी उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है।

मुख्य बातें

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में मनाया जाता है।
हेमा मालिनी का पारंपरिक लुक उनकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
फैंस का प्यार और समर्थन उन्हें प्रोत्साहित करता है।
गणेश उत्सव पर एकता का संदेश फैलता है।

नई दिल्ली, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह से मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व का जो अलग ही जादू देखने को मिलता है। बॉलीवुड के सितारे भी इस अवसर पर बप्पा का स्वागत पूरी दिल से करते हैं। पूजा की तैयारियों से लेकर पारंपरिक लुक में सजने-संवरने तक, सब कुछ खास होता है। इस क्रम में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी अपने सोशल मीडिया पर कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं। हर साल की तरह, इस बार भी हेमा ने इस खास मौके पर अपने पारंपरिक अंदाज से सभी का दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई ये तस्वीरें गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों की झलक हैं।

तस्वीरों में हेमा मालिनी वाइन कलर की बनारसी साड़ी में दिख रही हैं, जो उन पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इस साड़ी का गोल्डन बॉर्डर इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। पूरे कपड़े पर फूलों का डिजाइन है, जिससे यह न केवल पारंपरिक बल्कि एलीगेंट भी लग रहा है। हेमा ने अपने बालों में एक गुलाब का फूल लगाया है और उन्हें एक खूबसूरत जूड़े में बांधा है, जो उनके लुक को और निखार रहा है।

उनके माथे पर एक छोटी बिंदी है, जो उनके सादगी को और उभार रही है। हेमा ने भारी गहनों की जगह हल्की लेकिन क्लासी ज्वेलरी पहनी है, जिसमें छोटे झुमके और एक-एक सुंदर कंगन शामिल हैं। इस पूरे लुक में सजी-धजी हेमा मालिनी शालीनता का प्रतीक नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनकी मुस्कान भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार, गणेश उत्सव मनाने का समय आ गया है। बप्पा का स्वागत करने के लिए मैं अपनी पसंदीदा पारंपरिक पोशाक पहनकर तैयार हूं। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश आप सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएं।''

इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''आज भी वही ड्रीम गर्ल हो आप!'' एक और फैन ने लिखा, ''आपका लुक दिल को छू गया।'' तो अन्य ने उन्हें 'गणेश उत्सव की रानी' का टैग दिया। कई यूजर्स ने उनके पोस्ट पर 'जय गणेशा' और 'बप्पा मोरया' जैसे शब्दों के साथ ढेर सारे दिल और फूल वाले इमोजी भेजे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एकता और समर्पण का प्रतीक भी है। बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों का इस त्योहार में भाग लेना इसे और भी खास बनाता है। हेमा मालिनी जैसे सितारों का पारंपरिक लुक लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गणेश चतुर्थी क्या है?
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के आगमन का त्योहार है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
हेमा मालिनी ने किस रंग की साड़ी पहनी थी?
हेमा मालिनी ने इस अवसर पर वाइन कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी।
फैंस ने हेमा के लुक पर क्या प्रतिक्रिया दी?
फैंस ने उन्हें 'ड्रीम गर्ल' और 'गणेश उत्सव की रानी' का टैग दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले