27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जैकी भगनानी ने हरियाणा में फिल्म सिटी बनाने के लिए नायब सैनी से चर्चा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जैकी भगनानी ने हरियाणा में फिल्म सिटी बनाने के लिए नायब सैनी से चर्चा की?

सारांश

अभिनेता जैकी भगनानी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की, जिसमें हरियाणा को फिल्म निर्माण का केंद्र बनाने की चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद, जैकी भगनानी की संभावित फिल्म शूटिंग से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई गई है।

मुख्य बातें

हरियाणा में फिल्म निर्माण का केंद्र बनाने की योजना।
जैकी भगनानी और नायब सैनी की महत्वपूर्ण मुलाकात।
स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर।
हरियाणा में फिल्म सिटी की स्थापना की संभावनाएं।
हरियाणा की संस्कृति और सिनेमा के प्रति प्रतिबद्धता।

मुंबई, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। इस चर्चा के दौरान, जैकी भगनानी ने हरियाणा को फिल्म निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनाने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

फिल्म 'यंगिस्तान' के अभिनेता जैकी भगनानी ने नायब सैनी के साथ अपनी मुलाकात की दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह, जैकी भगनानी को शॉल भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री, जैकी और अन्य लोग चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में जैकी ने लिखा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उनकी दूरदर्शी सोच और संस्कृतिसिनेमा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता मुझे गहराई से प्रेरित करती है। उनके मार्गदर्शन में, मुझे विश्वास है कि हरियाणा फिल्म निर्माण का एक जीवंत केंद्र बनकर उभरेगा, अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगा और अनगिनत रचनात्मक सपनों को पंख देगा।"

इस मुलाकात के बाद जैकी भगनानी अपनी किसी फिल्म की शूटिंग हरियाणा में कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो वहाँ के लोगों को रोजगार मिलेगा और फिल्म निर्माता मूवी की शूटिंग के लिए यहाँ आने के लिए प्रेरित होंगे।

वहीं, नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- "आज फिल्म निर्माता व अभिनेता जैकी भगनानी तथा फिल्म निर्माता सुमित अदलखा ने संत कबीर कुटीर में भेंट की।"

इस अवसर पर हरियाणा में फिल्म उद्योग एवं फिल्म सिटी की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके अनुसार मैंने उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस पोस्ट से पहले, जैकी भगनानी ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे वह फैमिली पैक पर्सन से सिक्स पैक वाले शख्स बने। साथ ही, इस वीडियो में एक्टर ने ये भी साझा किया कि उनके लिए सफलता के क्या मायने हैं।

जैकी भगनानी की पत्नी रकुल प्रीत सिंह ने उनके साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में दोनों अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते दिखाई दे रहे थे। दोनों ने साथ में कई पोज दिए। इसके अलावा, रकुल प्रीत ने अपने घर आए गणपति की तस्वीरें भी साझा की थीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह न केवल फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के नए अवसर बनाएगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जैकी भगनानी ने किस मुख्यमंत्री से मुलाकात की?
जैकी भगनानी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
इस मुलाकात में क्या चर्चा हुई?
इस मुलाकात में हरियाणा को फिल्म निर्माण का एक हब बनाने की इच्छा व्यक्त की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले