24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

करण सिंह ग्रोवर: मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव से टीवी सितारे बनने की यात्रा और मिले कई अवॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
करण सिंह ग्रोवर: मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव से टीवी सितारे बनने की यात्रा और मिले कई अवॉर्ड

सारांश

करण सिंह ग्रोवर की यात्रा है प्रेरणादायक! एक साधारण मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव से लेकर टीवी के चर्चित सितारे तक, उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। जानिए उनकी कहानी और कैसे उन्होंने अपनी मेहनत से फिल्मफेयर अवॉर्ड तक का सफर तय किया।

मुख्य बातें

करण सिंह ग्रोवर की यात्रा से प्रेरणा मिलती है।
एक सफल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव से टीवी के सितारे बने।
मेहनत और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाया जा सकता है।
उनकी शॉर्ट फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
प्रेम कहानी ने भी चर्चा बटोरी।

मुंबई, २२ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड में सितारा बनने की ख्वाहिश हर किसी के मन में होती है, लेकिन यह ख्वाहिश पूरी होना हमेशा संभव नहीं होता।

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर प्रसिद्धि हासिल की है, लेकिन बड़े पर्दे पर उन्हें सफलता नहीं मिली। करण सिंह ग्रोवर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो आजकल फिल्मों और ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

२३ फरवरी को करण सिंह ग्रोवर का जन्म दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ। उनके परिवार का संबंध अंबाला से था। हालांकि, अभिनेता की प्रारंभिक शिक्षा सऊदी अरब के अल खोबर में हुई, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। कम लोगों को पता है कि अभिनेता ने मॉडलिंग और सीरियल की दुनिया में कदम रखने से पहले गाने का शौक रखा था और वे अपने कॉलेज के 'द थाउज़ेंड डेसिबल्स' नामक बैंड का हिस्सा भी रहे।

करण का करियर २००४ में शुरू हुआ, जब उन्होंने ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल हंट में भाग लिया और उस सीजन के सबसे पॉपुलर मॉडल के रूप में उभरे। मॉडलिंग में सफलता के बाद, उन्होंने कई ब्रांडों के लिए विज्ञापन शूट किए, लेकिन स्थायी करियर के लिए उन्होंने मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव बनने का चुनाव किया और ओमान में काम भी किया। लेकिन कहते हैं, जब किस्मत आपका दरवाजा खटखटाती है, तो सब कुछ पलट सकता है। ऐसा ही कुछ करण के साथ भी हुआ, जब उन्हें पहला शो एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस से मिला।

'कितनी मस्त है ज़िंदगी' से उन्हें पहला ब्रेक मिला, लेकिन पॉपुलैरिटी नहीं मिली। अभिनेता का किरदार दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में असफल रहा। लेकिन, डॉ. अरमान मलिक बनकर वे हर लड़की की पहली पसंद बन गए। सीरियल ‘दिल मिल गए’ में उनकी और जेनिफर विंगेट की प्रेम कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई। अभिनेता ने अपने करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया, लेकिन वे फिल्मों के चमकते सितारे बनना चाहते थे।

२००८ में, वे 'भ्रम' नाम की फिल्म में नजर आए। फिल्म के टाइटल की तरह, उनका फिल्मी करियर भी भ्रम में रहा। इसके बाद वे बिपाशा बसु के साथ 'अलोन' और 'हेट स्टोरी' में दिखाई दिए, लेकिन तीनों फिल्में सुपर फ्लॉप रहीं। हालांकि, अभिनेता का दिल बिपाशा बसु के साथ जुड़ गया था। इस जोड़े ने २०१६ में शादी की। अभिनेता को आखिरी बार 'वॉर' में देखा गया। इसके अलावा, वे कई शॉर्ट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिनमें उनकी 'चॉइस' नाम की फिल्म को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

करण सिंह ग्रोवर का जन्म कब हुआ?
उनका जन्म २३ फरवरी को दिल्ली में हुआ।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कब की?
उन्होंने २००४ में ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल हंट में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की।
उनकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण क्या था?
उन्हें डॉ. अरमान मलिक के किरदार से प्रसिद्धि मिली, जो सीरियल 'दिल मिल गए' में था।
क्या करण सिंह ग्रोवर के पास कोई अवॉर्ड हैं?
हां, उनकी शॉर्ट फिल्म 'चॉइस' को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।
उन्होंने किस अभिनेत्री से शादी की?
उन्होंने बिपाशा बसु से शादी की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले