16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करना चाहिए? अशोक पंडित का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करना चाहिए? अशोक पंडित का बयान

सारांश

अशोक पंडित ने भारत-पाकिस्तान के आगामी एशिया कप मैच के बहिष्कार की मांग की है। उन्होंने क्रिकेटर्स से अपील की है कि वे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। क्या देशभक्ति के इस मुद्दे पर खेल का महत्व कम हो गया है? जानिए इस विषय पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

पाकिस्तान के साथ खेलना क्या सही है?
अशोक पंडित ने बहिष्कार की अपील की है।
देशभक्ति को पहले रखना चाहिए।

मुंबई, 14 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और पाकिस्तान की टीम दुबई में रविवार को एशिया कप 2025 के एक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इस मैच के प्रति फैंस का उत्साह बना रहता है, लेकिन इस बार यह मैच कई कारणों से विवादों में है।

अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत के जवाबी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद कई लोग इस मैच का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी इस मैच को रद्द करने की अपील की है और नागरिकों से इसका बहिष्कार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने क्रिकेटर्स से भी इसमें लोगों का समर्थन करने का आग्रह किया है।

अशोक पंडित ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "पाकिस्तान के लोग जब भी देश की बात आती है एकजुट हो जाते हैं। वहां के क्रिकेटर भी और आम नागरिक भी ऐसा करते हैं। जब भी पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, उन्होंने अपने देश का साथ दिया। लेकिन हमारे देश में ऐसा नहीं है। आप उस देश के साथ कैसे मैच खेल सकते हैं जिसने आपको इतने जख्म दिए हैं? आप मैदान में उनके साथ कैसे हाथ मिला सकते हैं?"

उन्होंने आगे कहा, "हर वो व्यक्ति या संगठन जो इस मैच का विरोध कर रहे हैं, मैं उनके साथ हूं। पाकिस्तान पिछले चालीस वर्षों से भारत के लिए एक नासूर बना हुआ है। उसने हजारों निर्दोष नागरिकों और सुरक्षाबलों की जान ली है। फिल्म इंडस्ट्री हमेशा पाक कलाकारों का विरोध करती रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इस मैच का विरोध कर रही है, तो क्रिकेटर्स को भी उनका साथ देना चाहिए। उन्हें भी देश के बारे में सोचना चाहिए और उनकी भावनाओं के साथ खड़ा रहना चाहिए। आज का दिन देश के लिए काले अध्याय जैसा है।"

हाल ही में पहलगाम की घटना को याद दिलाते हुए अशोक पंडित ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी राष्ट्र है और उससे किसी भी प्रकार का खेल या सांस्कृतिक संबंध नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि मैच को रद्द कर पाकिस्तान को एक करारा जवाब दिया जाए। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि न तो मैच देखें और न ही स्टेडियम में जाकर समर्थन करें क्योंकि ऐसा करना आतंकवादियों का साथ देने जैसा होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि इस समय देश की भावना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। खेल और सियासत का मिलना एक संवेदनशील मुद्दा है, और आवश्यक है कि हम देश की एकता और सुरक्षा को पहले रखें।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या अशोक पंडित का बयान भारत-पाकिस्तान मैच पर प्रभाव डालेगा?
अशोक पंडित के बयान से निश्चित रूप से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और कुछ लोग इस मैच का बहिष्कार करने पर विचार कर सकते हैं।
क्या यह मैच रद्द किया जाएगा?
यह मैच रद्द होना अनिश्चित है, लेकिन इस पर चर्चा और बहस जारी है।
क्यों अशोक पंडित ने इस मैच का विरोध किया?
अशोक पंडित ने देशभक्ति के दृष्टिकोण से पाकिस्तान के साथ खेल को गलत बताया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले