16 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'रोडीज' का ऑडिशन देने के लिए मां ने लक्ष्य लालवानी को जबरदस्ती भेजा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'रोडीज' का ऑडिशन देने के लिए मां ने लक्ष्य लालवानी को जबरदस्ती भेजा?

सारांश

लक्ष्य लालवानी ने 'रोडीज' के लिए ऑडिशन देने की अपनी यात्रा को साझा किया, जहां उनकी मां ने उन्हें जबरदस्ती भेजा। उनकी संघर्ष की कहानी और सफलता की ओर बढ़ने का यह सफर दर्शाता है कि कैसे एक सही दिशा में कदम रखने से जीवन बदल सकता है।

मुख्य बातें

लक्ष्य की मां का समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।
ऑडिशन का अनुभव ने उनकी राह को बदल दिया।
रियलिटी शो का हिस्सा बनना एक बड़ा मौका था।
मुंबई में नौकरी ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी।
अभिनय में करियर बनाने के लिए मेहनत की जरूरत है।

मुंबई, 19 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता लक्ष्य लालवानी को हाल ही में वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में देखा गया है। इसमें उनकी अभिनय क्षमता को भरपूर सराहा जा रहा है। इस सीरीज का निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है।

हाल ही में लक्ष्य लालवानी ने एक साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने एमटीवी के प्रसिद्ध रियलिटी शो 'रोडीज' के लिए ऑडिशन दिया था। इसके लिए उनकी मां ने उन्हें जबरदस्ती भेजा था।

लक्ष्य ने कहा, "2014 में 12वीं कक्षा पास करने के तुरंत बाद मुझे किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिल रहा था क्योंकि मेरे अंक कम थे। उस समय स्कूल के एक सीनियर तरुण, जो एमटीवी में काम करते थे, उन्होंने मुझे बताया कि एक शो 'रोडीज' आ रहा है और ऑडिशन हो रहे हैं। आप भी ऑडिशन दें।"

लक्ष्य ने बताया कि उस समय रियलिटी शो के ऑडिशन की लंबी लाइन देखकर वह वहां जाने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन उनकी मां ने उन्हें वहां जाने के लिए फोर्स किया।

लक्ष्य ने कहा, "उस समय मैं जिम ट्रेनर के रूप में काम कर रहा था। मैं महीने में लगभग 3-4 हजार रुपए कमा लेता था। मैं 17 साल की उम्र में बहुत खुश था कि कम से कम मैं अपना खर्च खुद उठा पा रहा हूं।"

आखिरकार वह ऑडिशन देने गए। वह ग्रुप डिस्कशन में सेलेक्ट होने वाले 10 लोगों में शामिल थे। वह इस रियलिटी शो के 12वें सीजन में दिखाई दिए थे। शो में सेलेक्शन होने के बाद उनके घर पर जश्न का माहौल था। पैरेंट्स खुशी-खुशी यह बात दोस्तों और परिवार वालों को बता रहे थे।

इसके बाद उन्हें एक फिक्शनल शो का भी ऑफर मिला था। इसमें सेलेक्शन के बाद उन्हें मुंबई जाना पड़ा। लक्ष्य को 55,000 रुपए प्रति माह की पेशकश की गई थी। वह इस बात से काफी खुश थे कि अब वह अपना खर्च खुद उठा पाएंगे।

बता दें कि लक्ष्य लालवानी ने फिल्म 'किल' से करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वह कई टीवी सीरियल्स में दिखाई दिए थे। उन्होंने 'वॉरियर हाई', 'अधूरी कहानी हमारी', 'परदेस में है मेरा दिल', 'प्यार तूने क्या किया', और 'पोरस' जैसे सीरियल्स में काम किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लक्ष्य लालवानी ने 'रोडीज' का ऑडिशन क्यों दिया?
लक्ष्य ने 'रोडीज' का ऑडिशन इसलिए दिया क्योंकि उन्हें उस समय कॉलेज में दाखिला नहीं मिल रहा था और यह एक अच्छा अवसर था।
क्या लक्ष्य की मां ने उन्हें ऑडिशन के लिए भेजने में दबाव डाला?
हाँ, उनकी मां ने उन्हें ऑडिशन देने के लिए जबरदस्ती भेजा।
लक्ष्य को 'रोडीज' में क्या भूमिका मिली?
लक्ष्य 'रोडीज' के 12वें सीजन में एक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए।
लक्ष्य ने अपने करियर की शुरुआत कब की?
लक्ष्य ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'किल' से की।
लक्ष्य ने किन टीवी सीरियल्स में काम किया है?
लक्ष्य ने 'वॉरियर हाई', 'अधूरी कहानी हमारी', 'परदेस में है मेरा दिल', 'प्यार तूने क्या किया', और 'पोरस' जैसे सीरियल्स में काम किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले