16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महिलाएं फिट रहेंगी, तो परिवार और समाज भी स्वस्थ होंगे? मिलिंद सोमन के विचार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महिलाएं फिट रहेंगी, तो परिवार और समाज भी स्वस्थ होंगे? मिलिंद सोमन के विचार

सारांश

महिलाओं का स्वास्थ्य और फिटनेस न केवल व्यक्तिगत लाभ है, बल्कि यह परिवार और समाज की सेहत का आधार है। मिलिंद सोमन के अनुसार, महिला स्वास्थ्य से स्वस्थ राष्ट्र की नींव रखी जाती है। जब महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखेंगी, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा।

मुख्य बातें

महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की सेहत का आधार है।
फिटनेस केवल जिम जाने तक सीमित नहीं है, यह एक जीवनशैली है।
स्वस्थ महिलाएं स्वस्थ परिवार का निर्माण करती हैं।
सकारात्मक हेल्दी आदतें बच्चों में भी विकसित होती हैं।
महिलाएं अपनी सेहत की जिम्मेदारी लेकर समाज में बदलाव ला सकती हैं।

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने राष्ट्र प्रेस को दिए एक इंटरव्यू में महिलाओं के फिटनेस और जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र की नींव महिला स्वास्थ्य से ही तय होती है। उनका मानना है कि महिलाएं केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के स्वास्थ्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मिलिंद ने कहा, "महिलाएं अक्सर परिवार की देखभाल में खुद को पीछे रख देती हैं, जबकि अगर वे अपनी सेहत को प्राथमिकता दें तो इसका सकारात्मक असर पूरे घर पर पड़ता है। महिलाओं का फिट और जागरूक होना सिर्फ व्यक्तिगत लाभ नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मजबूत उदाहरण पेश करता है। जब बच्चे अपनी मां को हेल्दी आदतें अपनाते हुए देखते हैं, तो वे भी स्वाभाविक रूप से उसी रास्ते पर चलने लगते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "फिटनेस सिर्फ जिम जाने या डाइट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सोच है। रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव जैसे नियमित वॉक करना, सही खानपान चुनना और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना लंबे समय में बड़ा फर्क पैदा करते हैं। महिलाओं में यह समझ आ जाए कि सेहत कोई लग्जरी नहीं, बल्कि एक ज़रूरत है, तो परिवार की पूरी लाइफस्टाइल अपने आप बदलने लगती है।"

मिलिंद ने कहा, "एक स्वस्थ परिवार ही एक स्वस्थ समाज की नींव रखता है। अगर समाज स्वस्थ होगा, तो देश अपने आप मजबूत बनेगा। यह बदलाव किसी बड़े अभियान से नहीं, बल्कि घर के अंदर से शुरू होता है। जब महिलाएं अपनी सेहत की जिम्मेदारी खुद लेती हैं, तो वे अनजाने में पूरे समाज के लिए बदलाव की शुरुआत कर देती हैं।"

वह अक्सर महिलाओं की सक्रियता और फिटनेस पर जोर देते हैं। उनका मानना है कि केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है। अगर महिलाएं अपने जीवन में फिटनेस और हेल्दी आदतों को शामिल करेंगी, तो उनके परिवार और आसपास के लोग भी प्रेरित होंगे। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरे समाज और देश को स्वस्थ बनाने में मदद करेगी।

मिलिंद सोमन को अब से पहले पीरियड ड्रामा 'पौरषपुर' में अभिनय करते हुए देखा गया था। वह फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि परिवार और समाज की भलाई के लिए महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। एक स्वस्थ महिला न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे समाज का स्वास्थ्य भी सुनिश्चित कर सकती है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिलाओं के स्वास्थ्य का परिवार पर क्या असर होता है?
महिलाएं जब अपनी सेहत का ध्यान रखती हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार के सभी सदस्यों पर पड़ता है।
फिटनेस का मतलब केवल जिम जाना है?
नहीं, फिटनेस एक सोच है जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव शामिल हैं।
महिलाएं कैसे स्वस्थ रह सकती हैं?
महिलाएं नियमित वॉक, सही खानपान और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखकर स्वस्थ रह सकती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले