दोस्ती से शुरू होकर प्यार और फिर शादी: जानिए निहार पांड्या और नीति मोहन की दिलचस्प कहानी

Click to start listening
दोस्ती से शुरू होकर प्यार और फिर शादी: जानिए निहार पांड्या और नीति मोहन की दिलचस्प कहानी

सारांश

क्या आप जानते हैं कि निहार पांड्या और नीति मोहन की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई? यह जोड़ी चार साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधी। आइए जानते हैं उनकी खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में।

Key Takeaways

  • दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता
  • चार साल तक डेटिंग
  • शादी की खूबसूरत कहानी
  • आर्यवीर का स्वागत
  • सच्चे प्यार की मिसाल

मुंबई, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते अक्सर बनते और बिगड़ते हैं, लेकिन कुछ कहानियां सच्चे प्यार की मिसाल बन जाती हैं। ऐसी ही एक अनोखी कहानी है अभिनेता निहार पांड्या और सिंगर नीति मोहन की, जिन्होंने लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। उनका रिश्ता धीरे-धीरे और भी मजबूत हुआ और अंत में यह हमेशा के लिए एक खूबसूरत बंधन में बंध गया। आज हम निहार पांड्या के 44वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी लव स्टोरी के बारे में जानेंगे।

निहार पांड्या का जन्म 28 मार्च 1982 को एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। निहार हमेशा से एक्टिंग में कुछ बड़ा करना चाहते थे, लेकिन उनका रास्ता आसान नहीं था। लंबे संघर्ष के बाद उन्हें कंगना रनौत की फिल्म में काम करने का मौका मिला। उन्होंने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उन्होंने बाजीराव द्वितीय का किरदार निभाया। इस भूमिका के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और विशेष प्रशिक्षण भी लिया।

निहार का नाम उनके करियर के अलावा उनकी व्यक्तिगत जीवन के कारण भी चर्चा में रहा है। शुरूआत में वह दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में थे। दोनों की मुलाकात एक्टिंग स्कूल में हुई थी और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, कुछ वर्षों बाद उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उनका नाम गौहर खान के साथ भी जुड़ा, लेकिन यह रिश्ता भी समय के साथ समाप्त हो गया।

निहार की जिंदगी में असली स्थिरता तब आई जब उनकी मुलाकात नीति मोहन से हुई। नीति एक प्रसिद्ध सिंगर हैं जिन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और उन्होंने लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझा।

चार साल की डेटिंग के बाद, दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया और 15 फरवरी 2019 को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और फैंस ने इस जोड़ी को ढेर सारा प्यार दिया। शादी के बाद, कपल ने बेटे आर्यवीर का स्वागत किया।

--आईएएएस

पीके/एएस

Point of View

NationPress
30/03/2026

Frequently Asked Questions

निहार पांड्या का जन्म कब हुआ?
निहार पांड्या का जन्म 28 मार्च 1982 को हुआ।
निहार पांड्या की पहली फिल्म कौन सी थी?
निहार पांड्या की पहली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' थी।
नीति मोहन कौन हैं?
नीति मोहन एक प्रसिद्ध सिंगर हैं जिन्होंने कई हिट गाने गाए हैं।
निहार और नीति की शादी कब हुई?
निहार और नीति की शादी 15 फरवरी 2019 को हुई।
निहार पांड्या और नीति मोहन के बच्चे का नाम क्या है?
उनके बेटे का नाम आर्यवीर है।
Nation Press