क्या भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने मतदान किया? जानिए उनकी अपील!
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह से ही प्रारंभ हो चुकी है और कई प्रमुख हस्तियां तथा चुनाव में भाग ले रहे उम्मीदवार अपने कीमती वोट देने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुँच रहे हैं।
भोजपुरी गायक तथा भाजपा के कार्यकर्ता पवन सिंह और राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने अपना वोट डाल दिया है और इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए बताया कि उन्होंने मतदान कर लिया है। उन्होंने लिखा, "पहले मतदान फिर जलपान।"
इससे पहले पवन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं अपने गांव में वोट देने आया हूं। मेरा वोट विकास के लिए है।"
वहीं, छपरा सीट से राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने भी अपना वोट डालकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मैंने बिहार के बेहतर भविष्य के लिए अपने मतदान दिया है। आप सभी भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें, क्योंकि मतदान ऐसा है जिस पर कोई दबाव नहीं होता है और आप अपने मन से किसी पार्टी का चुनाव करते हैं।"
भोजपुरी गायक दीपक ठाकुर ने भी मतदान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, "मैंने तो अपना मतदान सुबह-सुबह कर लिया है। आपने किया क्या? यदि नहीं किया है, तो उठिए और अपने बूथ पर जाइए और अपना मत देकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लीजिए। अपने मत का सम्मान कीजिए।"
भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह ने भी लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'विकसित बिहार' के लिए मतदान करने की बात कही है। वहीं, अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने भी पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में अपना वोट डाल दिया है।
गौरतलब है कि बिहार के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बिहार के प्रमुख राजनेता लोगों से घरों से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं।