4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आप आज वोट डालेंगे? दिनेश लाल यादव ने जनता से की अपील

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आप आज वोट डालेंगे? दिनेश लाल यादव ने जनता से की अपील

सारांश

दिनेश लाल यादव ने बिहार में जनसभा के दौरान वोटिंग की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज केवल वोटिंग होगी, और गाना कल होगा। यह चुनावी माहौल में एक महत्वपूर्ण संदेश है। जानें और कैसे वे जनता से जुड़ रहे हैं।

मुख्य बातें

दिनेश लाल यादव ने वोटिंग के लिए जनसभा में अपील की।
आज केवल वोटिंग का दिन है, गाने का नहीं।
बिहार में पहले चरण के मतदान में अच्छी भागीदारी हो रही है।
ब्रजेश पाठक ने भी जनता से वोट डालने की अपील की।
बेगूसराय में सबसे ज्यादा वोटिंग की गई है।

पटना, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी गायक और भाजपा के नेता दिनेश लाल यादव ने बिहार में एक जनसभा का आयोजन किया है, जिसमें उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया। उन्होंने पहले चरण के मतदान में लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, "आज सिर्फ वोटिंग होगी, गाना कल होगा।"

निरहुआ ने मीडिया से बातचीत में कहा, "बिहार की प्रगति के लिए वोट करें। घर पर न रहें, मतदान केंद्र पर जाएं और अपना वोट डालें। यही मेरी अपील है, बाकी बातों पर कल चर्चा करेंगे। आज सिर्फ वोट पर बात होगी, आज अपना वोट डालें, और बाकी सब कल से गाना होगा।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले चरण की वोटिंग के बाद वे चुनावी मैदान में फिर से जोश के साथ उतरेंगे।

उनके साथ मौजूद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी जनता से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं राज्य के सभी लोगों से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के महापर्व पर अपने घर से निकलकर वोटिंग करें, देश की खुशहाली और विकास के लिए अपनी मनचाही पार्टी को वोट दें।"

सरकार बनाने के सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए सरकार बिहार में वापसी करेगी।

इससे पहले पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने वोट डाले और जनता से अपने मत का प्रयोग करने के लिए कहा। दोनों ही स्टार्स अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट कर चुके हैं।

बता दें कि बिहार में पहले चरण के मतदान में 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। चुनाव आयोग पहले चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के वोट प्रतिशत के आंकड़े भी जारी कर रहा है। अभी तक बेगूसराय में सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बेगुसराय में 30.37 प्रतिशत वोटिंग 11 बजे तक हुई है, जबकि दूसरे नंबर पर लखीसराय है, जहां 11 बजे तक 30.32 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह चुनावी प्रक्रिया हमारे लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की आवाज को सुनें और उनके मुद्दों का समाधान करें। बिहार का चुनाव इस बात का प्रमाण है कि कैसे हर एक वोट महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिनेश लाल यादव ने वोटिंग के लिए क्या कहा?
दिनेश लाल यादव ने कहा कि आज सिर्फ वोटिंग होगी, गाना कल होगा।
बिहार में पहले चरण के मतदान की स्थिति क्या है?
बिहार में पहले चरण के मतदान में 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले