क्या रितेश पांडे ने अपने परिवार के साथ मतदान कर जीत का दावा किया?
सारांश
मुख्य बातें
पटना, ११ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया मंगलवार को जारी है, जिसमें राजनीतिज्ञों से लेकर आम जनता तक सभी पोलिंग बूथ पर जाकर अपने वोट डाल रहे हैं।
भोजपुरी गायक और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रितेश पांडे ने अपने परिवार के साथ मिलकर मतदान किया और बिहार में अपनी पार्टी के मुख्य मुद्दों पर चर्चा की।
रितेश पांडे ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में चुनाव परिणाम से पहले ही पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "इस बार का वोट अपने बच्चों के भविष्य के लिए दीजिए और शिक्षा के लिए दीजिए। जन सुराज बिहार जीत रही है और जनता जन सुराज पार्टी को ही वोट दे रही है, क्योंकि जनता को बिहार के भविष्य की चिंता है।" हालांकि, कुछ स्थानों पर मतदान धीमा रहा, लेकिन अब समस्या सुलझ गई है।
उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य बिहार से पलायन को रोकना, बिहार को एक शिक्षित राज्य बनाना और राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।"
भोजपुरी गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ एक फोटो साझा की है, जिसमें वे अपने परिवार की महिलाओं के साथ स्याही लगी उंगली को दिखा रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सपरिवार मतदान। पहले मतदान फिर जलपान।" आप सभी सम्मानित करगहर विधानसभा की देव तुल्य जनता-जनार्दन को मेरा सादर प्रणाम।"
आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान रितेश पांडे का समर्थन करने के लिए कई भोजपुरी सितारों को देखा गया था। एक्टर और सिंगर यश कुमार, एक्ट्रेस मेघाश्री, बेबी काजल, शिल्पा राघवानी, भोजपुरी एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक, सिंगर खुशी कक्कड़, सिंगर सोना सिंह और मोहिनी पांडे ने मिलकर रितेश पांडे के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था।