26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रिया आनंद ने अपनी मुस्कान और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रिया आनंद ने अपनी मुस्कान और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता?

सारांश

प्रिया आनंद, एक बहुभाषी अभिनेत्री, जिन्होंने अपनी मासूम मुस्कान और अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी यात्रा, श्रीदेवी के साथ काम करने का अनुभव और उनके बहुभाषीय कौशल के बारे में जानें।

मुख्य बातें

प्रिया आनंद एक बहुभाषी अभिनेत्री हैं।
उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्में की हैं।
श्रीदेवी के साथ काम करना उनके लिए एक खास अनुभव था।
प्रिया की मुस्कान और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतना उनकी पहचान है।
वे विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने में यकीन रखती हैं।

मुंबई, 16 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मासूम मुस्कान और सहज अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रिया आनंद दक्षिण और हिंदी सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। भाषाओं और संस्कृतियों से गहरा संबंध रखने वाली प्रिया आनंद का शौक बचपन से ही विभिन्न भाषाओं में रहा है, यही कारण है कि वह तमिल, तेलुगु, हिंदी, अंग्रेजी और मराठी धाराप्रवाह बोल सकती हैं।

उनकी यह प्रतिभा उनके फिल्मी सफर में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, जहां उन्होंने विभिन्न भाषाओं और प्रकार के किरदारों को बखूबी निभाया है।

17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मी और पली-बढ़ी प्रिया आनंद ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही मॉडलिंग और विज्ञापनों की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। 2009 में तमिल फिल्म ‘वामनन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया ने जल्द ही साबित कर दिया कि वह केवल एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं, बल्कि अभिनय में भी माहिर हैं।

प्रिया आनंद ने ‘180’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘एथिर नीचल’, ‘वणक्कम चेन्नई’ और ‘फुकरे’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा के दर्शक उन्हें श्रीदेवी के साथ ‘इंग्लिश विंग्लिश’ और ‘फुकरे’ के लिए याद करते हैं।

आज प्रिया आनंद को उद्योग में एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में देखा जाता है जो ग्लैमर और प्रतिभा का सही मिश्रण हैं। प्रिया आनंद वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी को अपना आदर्श मानती हैं। वह खुद को भाग्यशाली समझती हैं कि उन्होंने श्रीदेवी के साथ काम किया।

इस फिल्म का नाम था 'इंग्लिश विंग्लिश'; यह प्रिया आनंद की पहली हिंदी फिल्म थी। इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है, जब उन्होंने बस श्रीदेवी का नाम सुनते ही इसके लिए हां कर दी थी। यह किस्सा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में साझा किया था।

प्रिया आनंद बचपन से ही श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन रही हैं। जब 'इंग्लिश विंग्लिश' के लिए उन्हें अप्रोच किया गया तो उन्होंने श्रीदेवी का नाम सुनते ही मूवी के लिए हां कह दी थी। इस फिल्म में उन्होंने श्रीदेवी की भतीजी 'राधा' का किरदार निभाया था। यह एक छोटी सी भूमिका थी, लेकिन प्रिया ने इसे करने का फैसला केवल एक कारण से लिया था, वह थीं श्रीदेवी।

प्रिया आनंद उस दिन को याद करते हुए कहती हैं कि उन्हें अपने करियर में कभी यह उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी अपनी आदर्श (श्रीदेवी) के साथ काम करने का मौका मिलेगा। उनके लिए यह केवल एक फिल्म नहीं थी, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकार के साथ समय बिताने और उनसे कुछ सीखने का अवसर था।

प्रिया ने यह भी बताया कि जब वह सेट पर थीं, तो श्रीदेवी बहुत शांत और अपने काम में मग्न रहती थीं, लेकिन दोनों के बीच एक खास रिश्ता बन गया था। चूंकि दोनों दक्षिण भारतीय थीं, वे एक-दूसरे से अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में बातचीत करती थीं। यह साझा संस्कृति और भाषा ने उन्हें और करीब ला दिया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बहुभाषीय कौशल के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य भी करती हैं। उनकी पहचान और सफलता न केवल उनके अभिनय पर निर्भर करती है, बल्कि उनके समर्पण और मेहनत पर भी।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रिया आनंद का जन्म कब हुआ था?
प्रिया आनंद का जन्म 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में हुआ था।
प्रिया आनंद किस फिल्म से डेब्यू कीं?
प्रिया आनंद ने 2009 में तमिल फिल्म 'वामनन' से डेब्यू किया।
प्रिया आनंद ने श्रीदेवी के साथ कौन सी फिल्म की?
प्रिया आनंद ने 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म में श्रीदेवी के साथ काम किया।
प्रिया आनंद की भाषाई क्षमताएं क्या हैं?
प्रिया आनंद तमिल, तेलुगु, हिंदी, अंग्रेजी और मराठी भाषाओं में प्रवीण हैं।
प्रिया आनंद का आदर्श कौन है?
प्रिया आनंद का आदर्श वेटरन अभिनेत्री श्रीदेवी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले