गायिका राजाकुमारी ने खादी का समर्थन किया, शाहरुख खान की 'किंग' पर दिया संकेत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गायिका राजाकुमारी ने खादी का समर्थन किया, शाहरुख खान की 'किंग' पर दिया संकेत

सारांश

राजाकुमारी ने लैक्मे फैशन वीक में खादी को प्रमोट किया और 'किंग' फिल्म को लेकर संकेत दिए। जानें इस इवेंट के खास पल क्या रहे।

मुख्य बातें

खादी को वैश्विक मंच पर प्रमोट करने का प्रयास।
राजाकुमारी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता।
फैशन और संगीत का अनूठा संगम।
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में संभावित भूमिका।
भारतीय संस्कृति और फैशन का महत्व।

मुंबई, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 19 मार्च से 22 मार्च तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लैक्मे फैशन वीक का आज आखिरी दिन है। इस बार खादी इंडिया ने नवधारा शोकेस के माध्यम से लैक्मे फैशन वीक में खादी के विशेष और फैशनेबल परिधानों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।

इस शो में खादी और मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी हिप-हॉप गायिका राजाकुमारी शामिल हुईं। उन्होंने अपनी जोरदार आवाज से दर्शकों का दिल जीता और खादी का समर्थन किया।

राजाकुमारी ने 'मेड इन इंडिया' गाना गाते हुए कहा कि वह खादी फैशन शो में शामिल होकर बहुत खुश हैं और उन्हें खुशी है कि उनके गाने को पसंद किया गया। उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "संगीत और फैशन दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और ये पूरे विश्व को जोड़ते हैं। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि लोग मेरे गानों के साथ-साथ मेरे फैशन के बारे में भी जानें। जिन लोगों को मेरे जैसा फैशन पसंद है, उनके लिए यह एक बेहतरीन मंच है।"

अपने पहनावे के बारे में बात करते हुए, राजाकुमारी ने बताया कि उन्होंने भारतीय फैशन डिजाइनर श्रुति सांचेती द्वारा डिज़ाइन किया हुआ एक शानदार आउटफिट पहना है, जिसमें चेक पैटर्न के साथ खादी का भी उपयोग किया गया है। इस आउटफिट में खादी के साथ सिल्क का मिश्रण है, जिससे यह बहुत आकर्षक लग रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने खादी पर गर्व होना चाहिए और इसे इस तरह के वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास करना चाहिए। राजाकुमारी का मानना है कि खादी एक बहुत ही प्यारा और मुलायम कपड़ा है। पहले उन्हें खादी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें यह समझ में आया कि खादी से कपड़े बनाने में कितनी मेहनत लगती है।

गायिका ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का टाइटल ट्रैक लिखा और गाया था। अब यह संभावना जताई जा रही है कि वह शाहरुख की अगली फिल्म 'किंग' में भी नज़र आ सकती हैं। 'किंग' के बारे में पूछने पर राजाकुमारी ने कहा कि वे फिलहाल इस विषय पर कुछ नहीं कहेंगी क्योंकि पहले उन्हें सुहाना से बात करनी होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह संगीत और फैशन के बीच के संबंध को भी दर्शाता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजाकुमारी ने किस डिजाइनर का आउटफिट पहना?
राजाकुमारी ने भारतीय फैशन डिजाइनर श्रुति सांचेती का डिज़ाइन किया हुआ आउटफिट पहना था।
राजाकुमारी ने किस गाने का प्रदर्शन किया?
राजाकुमारी ने 'मेड इन इंडिया' गाना गाया।
क्या राजाकुमारी शाहरुख खान की नई फिल्म में नजर आएंगी?
राजाकुमारी ने संकेत दिया कि वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी हो सकती हैं।
खादी का क्या महत्व है?
खादी एक पारंपरिक भारतीय कपड़ा है, जिसका उपयोग कई प्रकार के परिधानों में किया जाता है और यह भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
लैक्मे फैशन वीक कब आयोजित हुआ?
लैक्मे फैशन वीक 19 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित हुआ।
राष्ट्र प्रेस