2 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजकुमार राव ने 'मालिक' के लिए एके-47 चलाने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजकुमार राव ने 'मालिक' के लिए एके-47 चलाने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली?

सारांश

अभिनेता राजकुमार राव अपनी नई फिल्म 'मालिक' के लिए एके-47 चलाने की प्रशिक्षण लेते हुए नजर आए हैं। जानें इस फिल्म में उनके किरदार की गहराई और मेहनत के बारे में।

मुख्य बातें

राजकुमार राव ने 'मालिक' में गैंगस्टर का किरदार निभाने के लिए एके-47 चलाने की ट्रेनिंग ली।
प्रोड्यूसर जय शेवक्रमणी ने उनकी मेहनत की सराहना की।
फिल्म में राजकुमार का लुक परिवर्तन उनके किरदार की गहराई को दर्शाता है।
राजकुमार ने अपने किरदार के लिए भावनात्मक और शारीरिक मेहनत की।
'मालिक' 11 जुलाई को रिलीज होगी।

मुंबई, 30 जून (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म 'मालिक' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह एक खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए राजकुमार ने एके-47 चलाने की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली थी।

राजकुमार राव ने एके-47 चलाने में दक्षता हासिल करने के लिए हथियार विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने एके-47 चलाने के विभिन्न प्रोफेशनल तरीके सीखे, ताकि वह अपने किरदार को और भी असली और दमदार बना सकें।

इस विषय पर बात करते हुए प्रोड्यूसर जय शेवक्रमणी ने कहा, "राजकुमार को एके-47 चलाना सीखने में काफी समय और कड़ी मेहनत लगी। रिहर्सल के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि गन चलाते समय झटकों से उनके कंधे पर असर पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तब तक मेहनत करते रहे, जब तक सीन पूरा नहीं हो गया। मुझे उनकी मेहनत पर गर्व है।"

फिल्म के डायरेक्टर पुलकित ने पहले बताया था कि गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के लिए राजकुमार ने अपने लुक और अंदाज में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए 80 दिन से अधिक समय तक दाढ़ी बढ़ाई, ताकि उनका लुक स्क्रीन पर प्रभावशाली लगे।

पुलकित ने कहा, "हम चाहते थे कि राजकुमार राव के किरदार में एक ताकत दिखे जो अंदर से आए, कुछ ऐसा जो सच्चा, थोड़ा रफ और बिना बनावट के लगे। राजकुमार ने इस किरदार के लिए खुद को शारीरिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से झोंक दिया। उन्होंने करीब तीन महीने तक दाढ़ी बढ़ाई, ताकि उनका किरदार वास्तविक लगे।"

फिल्म में पहली बार राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसमें मेधा शंकर, अनिल झमाझम और ऋषि राज भसीन अहम भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।

'मालिक' 11 जुलाई को रिलीज होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

राजकुमार राव की मेहनत और समर्पण को प्रशंसा के साथ प्रस्तुत किया गया है। जैसे-जैसे भारतीय सिनेमा में एक्शन और थ्रिलर की मांग बढ़ रही है, राजकुमार जैसे अभिनेता अपने किरदारों में गहराई लाने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत विकास की कहानी है, बल्कि भारतीय फिल्म उद्योग की बढ़ती गंभीरता को भी दर्शाता है।
RashtraPress
2 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजकुमार राव ने किस फिल्म के लिए एके-47 चलाने की ट्रेनिंग ली?
राजकुमार राव ने अपनी फिल्म 'मालिक' के लिए एके-47 चलाने की ट्रेनिंग ली।
इस फिल्म में राजकुमार राव का किरदार क्या है?
इस फिल्म में राजकुमार राव एक खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म 'मालिक' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'मालिक' 11 जुलाई को रिलीज होगी।
राजकुमार राव ने इस किरदार के लिए क्या किया?
राजकुमार राव ने अपने लुक को प्रभावी बनाने के लिए 80 दिन से अधिक समय तक दाढ़ी बढ़ाई।
फिल्म के निर्माता कौन हैं?
फिल्म के निर्माता जय शेवक्रमणी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले