28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'चुगली' एक कला है? रानी चटर्जी ने मजेदार तरीके से अपनी फिल्म का प्रमोशन किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'चुगली' एक कला है? रानी चटर्जी ने मजेदार तरीके से अपनी फिल्म का प्रमोशन किया

सारांश

रानी चटर्जी ने अपने नए फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' के प्रमोशन के लिए एक मजेदार वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह 'चुगली' करने की कला के बारे में बात कर रही हैं और अपने फैंस को वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी दे रही हैं। जानें कैसे रानी का यह अंदाज उनके फैंस को भा रहा है।

मुख्य बातें

रानी चटर्जी ने 'चुगलखोर बहुरिया' का प्रमोशन किया।
वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आज शाम है।
उन्होंने चुगली को एक कला बताया।
फिल्म का निर्माण कई प्रमुख निर्माताओं ने किया है।
रानी जल्द ही अन्य फिल्मों में भी नजर आएंगी।

मुंबई, १३ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकारा रानी चटर्जी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो साझा किया, जिसमें वह 'चुगली' करने की कला के बारे में चर्चा कर रही हैं। उनके बोलने का तरीका और चेहरे के हाव-भाव इतने मजेदार हैं कि हर कोई हंसी में झूम उठा। इस पोस्ट के माध्यम से रानी ने अपनी नई फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी भी दी।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई वीडियो में रानी हरे रंग के टॉप में नजर आ रही हैं और मजाकिया अंदाज में कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं, "क्या आपको लगता है कि चुगली करना आसान है? यह वास्तव में आसान नहीं है। चुगली एक कला है।"

इसके बाद वह मुस्कुराते हुए कहती हैं, "आज शाम को साढ़े छह बजे आ रही है 'चुगलखोर बहुरिया'... सबकी चुगली करने। आज मेरी फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर केवल भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर।"

रानी का यह मजेदार अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "चुगली करना एक कला है और आज शाम को अपनी कला दिखाने आ रही हूं।"

इस खास और मजेदार अंदाज में किए गए अनाउंसमेंट पर रानी चटर्जी के फैंस जोरदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, "रानी जी, आप वाकई में बेस्ट हैं!"

दूसरे फैन ने पूछा, "आप आज किस-किस की चुगली करेंगी?"

कई लोगों ने हार्ट इमोजी और हंसी इमोजी भेजे, जबकि कुछ ने फिल्म देखने का वादा करते हुए लिखा, "टीवी से नजर नहीं हटेगी आज शाम!"

गौरतलब है कि 'चुगलखोर बहुरिया' फिल्म का निर्माण अंशुमन सिंह, विनय सिंह, और मधु शर्मा ने मिलकर किया है। इसके निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म को संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। इसकी कहानी सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है। फिल्म को अंशुमान सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज मूवीज के बैनर तले बनाया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी जल्द ही 'परिणय सूत्र' और 'अम्मा' फिल्म में नजर आएंगी, जिनकी शूटिंग जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भोजपुरी सिनेमा के प्रति भी एक सकारात्मक संकेत है। उनकी कला और मनोरंजन का यह नया तरीका दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है, जो कि सिनेमा के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रानी चटर्जी की नई फिल्म का नाम क्या है?
रानी चटर्जी की नई फिल्म का नाम 'चुगलखोर बहुरिया' है।
फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कब है?
फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आज शाम साढ़े छह बजे है।
चुगली करना क्यों कहा गया है एक कला?
रानी चटर्जी ने इसे मजेदार तरीके से बताया कि चुगली करना आसान नहीं है, बल्कि यह एक कला है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले