22 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रानी चटर्जी ने प्रशांत सिंह के जन्मदिन पर दिखाया क्लासिक अंदाज?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रानी चटर्जी ने प्रशांत सिंह के जन्मदिन पर दिखाया क्लासिक अंदाज?

सारांश

भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने सह-कलाकार प्रशांत सिंह के जन्मदिन पर एक मजेदार अंदाज में बधाई दी। जानें इस वीडियो में क्या खास था और कैसे यह डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुख्य बातें

रानी चटर्जी और प्रशांत सिंह का दोस्ताना रिश्ता दर्शाता है कि भोजपुरी सिनेमा में सह-अभिनेताओं के बीच सहयोग कितना महत्वपूर्ण है।
सोशल मीडिया पर डायलॉग ट्रेंड करना दर्शकों की पुरानी यादों को ताजा करता है।
'सोलवां साल' फिल्म की लोकप्रियता अब भी बरकरार है।

मुंबई, 22 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने सह-कलाकारों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखती हैं और उनके जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों पर बधाई देने से कभी चूकती नहीं हैं। हाल ही में भोजपुरी अभिनेता प्रशांत सिंह ने अपना जन्मदिन मनाया।

इस खास मौके पर रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रशांत को जन्मदिन की बधाई दी। इस वीडियो में दोनों ने 1958 की फिल्म 'सोलवां साल' के मशहूर डायलॉग 'कहां जा रही हैं आप' पर लिप-सिंक किया। इसके साथ ही रानी ने प्रशांत के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रशांत सिंह को! हमेशा खुश रहिए, मस्त रहिए, और इसी तरह खिलखिलाते रहिए।"

प्रशांत और रानी ने 'परिणय सूत्र', 'यूपी वाली बिहार वाली', और 'बिहार वाली' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों के बीच का रिश्ता काफी मजबूत है और वे एक-दूसरे के खास मौकों पर हमेशा शुभकामनाएं देते हैं।

जहां तक डायलॉग की बात है, यह देव आनंद और वहीदा रहमान के बीच का मशहूर संवाद है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। लोग इस पुराने गाने और डायलॉग पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं, जिससे यह काफी वायरल हो गया है। इसे कई सेलेब्स, कंटेंट क्रिएटर्स और यूजर्स ने बनाया है।

'सोलवां साल' एक क्लासिक हिंदी फिल्म है, जिसमें देव आनंद और वहीदा रहमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसे राज खोसला ने निर्देशित किया था, और इसका संगीत एस.डी. बर्मन ने दिया था। यह एक पत्रकार की कहानी है, जो एक लड़की को उसके प्रेमी से बचाता है। इस फिल्म का प्रसिद्ध गाना "है अपना दिल तो आवारा" भी शामिल है। यह अपने समय की एक रोमांटिक-एडवेंचर फिल्म थी, जिसके गाने और डायलॉग आज भी दर्शकों को याद हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी कि कैसे फिल्म उद्योग में एक-दूसरे के प्रति समर्थन महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
22 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रानी चटर्जी का प्रशांत सिंह के साथ क्या संबंध है?
रानी चटर्जी और प्रशांत सिंह के बीच एक मजबूत दोस्ती है, और वे अक्सर एक-दूसरे के जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर बधाई देते हैं।
'सोलवां साल' फिल्म का महत्व क्या है?
'सोलवां साल' एक क्लासिक हिंदी फिल्म है, जिसमें देव आनंद और वहीदा रहमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले