8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रश्मिका मंदाना की छुट्टियाँ डायरी, टहलने और किताबें पढ़ने में गुजरती हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रश्मिका मंदाना की छुट्टियाँ डायरी, टहलने और किताबें पढ़ने में गुजरती हैं?

सारांश

रश्मिका मंदाना ने अपनी छुट्टियों के बारे में बताया है कि कैसे वह डायरी लिखने, टहलने और किताबें पढ़ने में समय बिताती हैं। पेशेवर जीवन और व्यक्तिगत समय के बीच संतुलन बनाने की उनकी कोशिशों के बारे में जानें।

मुख्य बातें

रश्मिका की छुट्टियाँ डायरी लिखने और टहलने में गुजरती हैं।
वे अपने पालतू कुत्ते के साथ समय बिताती हैं।
रश्मिका ने काम और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।
उनकी हालिया फिल्म ‘कुबेरा’ है।
अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ रिलीज के लिए तैयार है।

मुंबई, 4 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध अभिनेत्री और ‘नेशनल क्रश’ का खिताब प्राप्त करने वाली रश्मिका मंदाना ने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और पेशे के बीच संतुलन को लेकर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने बताया कि जब शूटिंग नहीं होती, तब वह अपना दिन बहुत आराम और सुकून से बिताती हैं।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में रश्मिका ने कहा, ''जब मेरी शूटिंग नहीं होती, तो मैं अपने दिन को आराम से बिताना पसंद करती हूं। मेरा दिन डायरी लिखने से शुरू होता है। मैं रोज अपनी डायरी में कुछ न कुछ लिखती हूं, जो मुझे अच्छा महसूस कराता है और जीवन के प्रति आभार व्यक्त करने में मदद करता है। इसके बाद मैं अपने पालतू कुत्ते के साथ समय बिताती हूं। कभी-कभी मैं टहलने भी जाती हूं या फिर कोई किताब पढ़ती हूं। इसके अलावा, मैं उन शो को भी देख लेती हूं जिन्हें मैंने शूटिंग के कारण मिस किया था।''

रश्मिका ने यह भी कहा कि शूटिंग न होने वाले दिनों में भी वह पूरी तरह से फ्री नहीं होतीं। कभी-कभी उन्हें ब्रांड कॉल्स पर भी रहना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, वह ‘डियर डायरी’ पर भी काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘डियर डायरी’ की संस्थापक के रूप में उन्हें सक्रिय रहना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ''काम के बीच भी मैं कोशिश करती हूं कि कुछ शांति और सुकून भरे पल निकाल सकूं। चाहे दिन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, मैं अपने लिए, अपने परिवार के लिए, प्रकृति के लिए, या बस अकेले में शांति से बैठने के लिए समय निकाल लेती हूं, क्योंकि ऐसे पल मुझे अंदर से फिर से तरोताजा कर देते हैं।''

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका हाल ही में क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कुबेरा’ में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, धनुष, जिम सर्भ और दिलीप ताहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक भिखारी की कहानी है, जिसकी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है जिससे वह पूरी तरह बदल जाता है। फिल्म की कहानी लालच, महत्वाकांक्षा और नैतिक संघर्ष जैसे मुद्दों पर आधारित है।

वहीं, उनकी अगली तेलुगू फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है।

एक्ट्रेस के पास एक और फिल्म है, जिसका नाम ‘थामा’ है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सारपोतदार करेंगे, जो अपनी फिल्म ‘मुनिया’ के लिए जाने जाते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल अपने काम में उत्कृष्टता दिखाती हैं, बल्कि अपने व्यक्तिगत जीवन में भी संतुलन बनाए रखती हैं।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रश्मिका मंदाना अपनी छुट्टियों में क्या करती हैं?
रश्मिका अपनी छुट्टियों में डायरी लिखती हैं, अपने पालतू कुत्ते के साथ समय बिताती हैं, टहलने जाती हैं और किताबें पढ़ती हैं।
रश्मिका की हालिया फिल्म कौन सी है?
रश्मिका की हालिया फिल्म 'कुबेरा' है, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रश्मिका का अगला प्रोजेक्ट क्या है?
रश्मिका का अगला प्रोजेक्ट 'द गर्लफ्रेंड' है, जो रिलीज के लिए तैयार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले