क्या रोहित शेट्टी का नया टीजर 'बिगेस्ट क्रैश' का इशारा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रोहित शेट्टी का नया टीजर 'बिगेस्ट क्रैश' का इशारा है?

सारांश

रोहित शेट्टी ने अपने नए टीजर में एक अनोखे अंदाज में दर्शकों को चौंकाने का वादा किया है। क्या इस बार वो कुछ नया लेकर आ रहे हैं? जानें इस टीजर की खास बातें और फैंस की प्रतिक्रियाएं।

मुख्य बातें

रोहित शेट्टी का नया टीजर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
टीजर में एक एक्शन-पैक्ड क्रैश का इशारा किया गया है।
असिस्टेंट के साथ मजाकिया संवाद दर्शाता है कि शेट्टी का अंदाज हमेशा अनोखा रहता है।
फैंस को उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट पहले से अलग होगा।

मुंबई, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने हाल ही में एक नया टीजर जारी किया है। इस टीजर में उन्होंने चुटीले अंदाज में उसी चीज़ का मजाक उड़ाया है, जिसे लेकर वे सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, यानी उनकी क्रैश-पैक्ड एक्शन फिल्मों का अनोखा स्टाइल।

टीजर की शुरुआत रोहित शेट्टी के ऑफिस से होती है, जहां वे गुस्से में दिखाई देते हैं और टहलते हुए नजर आते हैं।

शेट्टी कहते हैं, ''गाड़ी, ट्रेन… सब क्रैश कर लिया मैंने… कुछ नया है क्या?''

इसके बाद उनके असिस्टेंट की एंट्री होती है, जो बेहद नर्वस दिखता है। असिस्टेंट एक साथ आईपैड, दो फोन और लैपटॉप संभाल रहा है। वह शेट्टी को कुछ समझाने की कोशिश करता है, और कहता है, "है सर... आपके करियर का सबसे बड़ा...।" शेट्टी उसे बीच में ही रोक देते हैं और कहते हैं, "कार बोला तो तुझे क्रैश कर दूंगा।"

असिस्टेंट अब और अधिक कोशिश करता है कि वह बताए कि यह क्रैश कुछ अलग है। लेकिन तभी टीजर एक रहस्यमय वॉइस-ओवर के साथ समाप्त हो जाता है, 'रोहित का सबसे बड़ा एक्शन-पैक्ड क्रैश। जल्द आ रहा है।'

इस टीजर ने इंटरनेट पर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

फैंस के बीच इस नए टीजर के बाद कयासों और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लोग यह अनुमान लगाने लगे हैं कि रोहित शेट्टी इस बार क्या लेकर आ रहे हैं। क्या यह उनकी फिल्मों से जुड़ा होगा, या फिर किसी नई शैली का अनुभव होगा? कुछ का मानना है कि यह उनके मशहूर स्टंट और क्रैश सीन का नया ट्विस्ट हो सकता है।

फैंस का मानना है कि यह प्रोजेक्ट रोहित शेट्टी का अब तक का सबसे बड़ा, मजेदार और अलग अंदाज वाला प्रोजेक्ट हो सकता है। टीजर के आधार पर कहा जा सकता है कि दर्शकों को इस बार एक ऐसा एक्शन-पैक्ड क्रैश देखने को मिलेगा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहित शेट्टी का नया टीजर कब रिलीज हुआ?
रोहित शेट्टी का नया टीजर 30 नवंबर को रिलीज हुआ।
टीजर में क्या खास है?
टीजर में रोहित शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में अपने स्टाइल का मजाक उड़ाया है, जिसमें गाड़ियों की जगह कुछ नया देखने को मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले