'सब तेरा' के 10 साल: टाइगर श्रॉफ ने साझा किए यादगार पल

Click to start listening
'सब तेरा' के 10 साल: टाइगर श्रॉफ ने साझा किए यादगार पल

सारांश

फिल्म 'बागी' का लोकप्रिय गाना 'सब तेरा' आज 10 साल का हो गया है। टाइगर श्रॉफ ने इसे याद करते हुए अपने फैंस के साथ इस खास पल को साझा किया। जानिए इस गाने की खासियत और इसके पीछे की कहानी।

Key Takeaways

  • 'सब तेरा' गाना 10 साल पुराना हो गया है।
  • यह गाना टाइगर और श्रद्धा की अद्भुत केमिस्ट्री को दर्शाता है।
  • गाने की शूटिंग थाईलैंड में हुई थी।
  • इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है।
  • फिल्म 'बागी' का निर्देशन सब्बीर खान ने किया।

मुंबई, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कुछ गाने केवल संगीत नहीं होते, बल्कि ये समय के साथ लोगों के दिलों में गहरी जगह बना लेते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत गाना है फिल्म 'बागी' का 'सब तेरा'। इस गाने ने अपनी रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों के दिलों पर एक स्थायी छाप छोड़ी है।

यह गाना श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया था, जिसमें दोनों की अद्वितीय केमिस्ट्री देखने को मिली। बुधवार को, इस गाने ने अपनी रिलीज़ के 10 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर, अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इसे फिर से याद किया और अपने फैंस के साथ इस खूबसूरत एहसास को साझा किया।

टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गाने का एक क्लिप साझा किया। अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि अच्छे गाने कभी भी पुराने नहीं होते।

अभिनेता ने इस मैलोडी को याद करते हुए लिखा, "'सब तेरा' के 10 साल पूरे। कुछ गीत केवल गाने नहीं होते, बल्कि ये समय के साथ भावनाओं में तबदील हो जाते हैं। हम इन्हें हमेशा अपने साथ रखते हैं। इनकी मधुरता और बोलों में छिपी शांति सीधे दिल को छू लेती है। इतने साल बीत जाने के बाद भी ये वही पुराना एहसास देते हैं। सच में, ये गाने सदाबहार जादू की तरह हैं।"

'बागी' में फिल्माया गया यह गाना अरमान मलिक और श्रद्धा कपूर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके लिरिक्स संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं और अरमान मलिक ने ही इसे संगीतबद्ध किया है।

रिलीज़ के समय से ही यह गाना लोगों का सबसे पसंदीदा बन गया था। गाने में टाइगर और श्रद्धा की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस गाने की शूटिंग थाईलैंड के कराबी में की गई थी और यह चार दिनों में संपन्न हुई। गाने के माध्यम से रोंनी और सिया के प्यार की गहराई को प्रदर्शित किया गया था।

गाने को और भी रोमांटिक दिखाने के लिए टाइगर और श्रद्धा ने हल्के नीले रंग के कपड़े पहने थे, जो द्वीप के रंगों से मेल खाते थे। इससे गाना और भी आकर्षक बन गया।

साल 2016 में रिलीज़ हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बागी' का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया था। टाइगर श्रॉफ (रोंनी) और श्रद्धा कपूर (सिया) अभिनीत यह फिल्म 2004 की तेलुगु फिल्म 'वर्शम' का रीमेक थी। फिल्म ने रिलीज़ के बाद काफी प्रशंसा बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

Point of View

टाइगर श्रॉफ ने न केवल गाने की यादों को ताजा किया, बल्कि यह भी बताया कि कैसे अच्छे गाने समय के साथ भावनाओं में तबदील हो जाते हैं। यह गाना दर्शकों के लिए एक अद्वितीय अनुभव का प्रतिनिधित्व करता है।
NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

गाना 'सब तेरा' किस फिल्म में है?
'सब तेरा' फिल्म 'बागी' में है।
गाने के गायक कौन हैं?
गाने को अरमान मलिक और श्रद्धा कपूर ने गाया है।
गाने की शूटिंग कहां हुई थी?
गाने की शूटिंग थाईलैंड के कराबी में हुई थी।
गाने के लिरिक्स किसने लिखे हैं?
गाने के लिरिक्स संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं।
फिल्म 'बागी' का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म 'बागी' का निर्देशन सब्बीर खान ने किया है।
Nation Press