8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या साहेर बंबा ने आर्यन खान की तारीफ की? कहा- आप सिर्फ टैलेंटेड ही नहीं, बहुत अच्छे इंसान भी हो

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या साहेर बंबा ने आर्यन खान की तारीफ की? कहा- आप सिर्फ टैलेंटेड ही नहीं, बहुत अच्छे इंसान भी हो

सारांश

अभिनेत्री साहेर बंबा ने आर्यन खान की नई सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आर्यन न केवल प्रतिभाशाली हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। जानिए साहेर का क्या कहना है और इस सीरीज में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं।

मुख्य बातें

साहेर बंबा ने आर्यन खान की तारीफ की।
आर्यन की सीरीज ' द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ' का हिस्सा बनना साहेर के लिए शानदार था।
इस सीरीज में कई बड़े सितारों ने कैमियो किया है।
सीरीज एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण है।
यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

मुंबई, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री साहेर बंबा वर्तमान में आर्यन द्वारा निर्देशित उनकी डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को, साहेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से आर्यन के काम की तारीफ की है।

साहेर ने इंस्टाग्राम पर आर्यन के साथ एक कैंडिड तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने एक स्टाइलिश क्रीम रंग का ड्रेस पहना हुआ है। वहीं, आर्यन ने व्हाइट टी-शर्ट पर ब्लू जैकेट का आकर्षक संयोजन चुना है, जो उनके कैजुअल लुक को और भी बढ़िया बना रहा है।

कैप्शन में साहेर ने लिखा, "बधाई हो आर्यन खान। तुम्हारे पहले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद शानदार अनुभव था। अगर दुनिया को पता चल जाए कि तुम सच में कितने अच्छे इंसान हो, तो वो भी तुम्हारे फैन बन जाएंगे। तुम सिर्फ टैलेंटेड नहीं हो, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी हो, ये जानकर दिल को खुशी और सुकून मिलता है। ये तो बस शुरुआत है। अभी तो तुम्हें आसमान छूना है। तुम यहां लंबे समय तक रहने और उड़ान भरने आए हो। मैं हमेशा तुम्हारी हौसला अफजाई करूंगी और तालियां बजाऊंगी।"

आर्यन खान ने सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बतौर निर्देशक डेब्यू किया है। इस सीरीज की कहानी बॉलीवुड की दुनिया पर आधारित है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और स्टारडम देखने को मिलेगा।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस सीरीज में साहेर बंबा के अलावा, लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मोना सिंह, गौतमी कपूर, मनोज पहवा, रजत बेदी, मनीष चौधरी, विजयंत कोहली और रोहित गिल जैसे सितारे शामिल हैं।

इसके अलावा, इसमें कई बड़े सितारों ने भी कैमियो किया हैं, जिनमें सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, सुहाना खान और यहां तक कि तमन्ना भाटिया और यो यो हनी सिंह जैसे स्टार्स शामिल हैं।

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटक्लिक्स पर उपलब्ध है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि साहेर बंबा और आर्यन खान की यह बातचीत न केवल उनके व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भारतीय फिल्म उद्योग में एक-दूसरे का समर्थन कितना महत्वपूर्ण है। हमें ऐसे सकारात्मक उदाहरणों को बढ़ावा देना चाहिए।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' कब रिलीज हुई?
यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
साहेर बंबा ने आर्यन खान की तारीफ क्यों की?
साहेर ने आर्यन को न केवल प्रतिभाशाली बल्कि अच्छे इंसान भी बताया।
इस सीरीज में कौन-कौन से सितारे हैं?
इसमें साहेर बंबा, लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव जुयाल और कई अन्य सितारे शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले