क्या एक्टर सलमान खान ने भांजे-भांजी के साथ 'मातृभूमि' गाते हुए वीडियो शेयर किया?
सारांश
Key Takeaways
- सलमान खान का नया वीडियो बच्चों के साथ उनकी मासूमियत को दर्शाता है।
- गाना 'मातृभूमि' मातृभूमि के प्रति प्रेम और बलिदान की भावना को दर्शाता है।
- फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 2020 के संघर्ष पर आधारित है।
- सलमान इस फिल्म में एक शहीद कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं।
- फिल्म में कई अनुभवी कलाकार भी हैं।
मुंबई, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता सलमान खान जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'मातृभूमि' जारी हुआ है। अभिनेता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपने भांजे और भांजी के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया।
इस वीडियो में सलमान अपनी छोटी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा के बच्चों आहिल और आयत के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं, और टैबलेट पर गाना 'मातृभूमि' चल रहा है। वीडियो में सलमान दोनों के साथ बेड पर बैठे हुए इस गाने को गुनगुनाते हुए उन्हें गाने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। अंत में, सलमान हिमेश रेशमिया की मेहनत की सराहना भी करते हैं।
वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मातृभूमि'।
गाने 'मातृभूमि' को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टर सनी धरमकोट ने गाया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं और संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।
इस गाने में सलमान के साथ चित्रांगदा भी नजर आएंगी। गाने में मातृभूमि के प्रति प्रेम, सैनिकों की वीरता और बलिदान की भावना को खूबसूरती से दर्शाया गया है।
यह फिल्म 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा है।
इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जो 2020 में गलवान घाटी में हुई घटना को दर्शाता है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना का सामना किया था। फिल्म में सलमान कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो उस संघर्ष में शहीद हुए थे और उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
फिल्म में सलमान और चित्रांगदा के साथ जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज जैसे कई अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कैसी जगह बनाती है।