क्या समीरा रेड्डी ने 'बनाना स्टेम' जूस की रेसिपी साझा की और डिटॉक्स का प्राकृतिक तरीका बताया?
सारांश
Key Takeaways
- केले के तने का जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
- यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
- पाचन में सुधार के लिए इसे नियमित रूप से पीना चाहिए।
- गर्मियों में यह ठंडक प्रदान करता है।
- इसमें फाइबर, पोटैशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
मुंबई, 16 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। लंबे समय बाद, अभिनेत्री समीरा रेड्डी फिल्म 'चिमनी' के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर रही हैं। फिटनेस और स्वस्थ आहार के प्रति उनकी सक्रियता हमेशा चर्चा का विषय रही है। वे अपने सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस टिप्स, स्वास्थ्य के लिए रेसिपी और प्राकृतिक उपाय साझा करती रहती हैं।
इसी क्रम में, अभिनेत्री ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने केले के तने (बनाना स्टेम) के जूस के लाभों के बारे में बताया। वीडियो में समीरा केले के कटे हुए तने को जीरे के साथ मिक्सर में डालकर पीसती हैं और फिर छानकर ताजा जूस निकालकर पीती हैं।
वीडियो में, अभिनेत्री ने कहा कि पहले उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं था कि केले के तने के इतने सारे फायदे हो सकते हैं। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "केले के तने का पानी शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही पेट की सूजन को कम करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।"
अभिनेत्री ने आगे जूस बनाने की विधि में बताया, "इसके लिए कटे हुए केले के तने के टुकड़ों को जीरे के साथ मिक्सर में डालें, अच्छे से पीस लें, उसके बाद छानकर रस निकाल लें।"
उन्होंने कहा, "केले के तने का जूस प्रकृति का असली इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक माना जाता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी6, और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
सुश्रुत संहिता में केले के तने को 'वज्हाई थंडू' कहा गया है। इसके अनुसार, यह पाचन सुधारने, वजन घटाने, पथरी रोकने और एसिडिटी कम करने में अत्यंत लाभकारी है। यह वात-पित्त दोषों को संतुलित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। गर्मियों में इसे अवश्य पीना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के तापमान को संतुलित करती है।