27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अभिनेता शहजाद शेख की ‘गंगा माई की बेटियां’ में नई भूमिका, जानें क्या है किरदार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अभिनेता शहजाद शेख की ‘गंगा माई की बेटियां’ में नई भूमिका, जानें क्या है किरदार

सारांश

अभिनेता शहजाद शेख ने जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में अपनी नई भूमिका की पुष्टि की है। वह अमनदीप सिद्धू और शीजान खान के साथ नजर आएंगे, और उनका किरदार कहानी में महत्त्वपूर्ण मोड़ लाने वाला है।

मुख्य बातें

शहजाद शेख की एंट्री शो को नया आयाम देगी।
किरदार श्लोक एक होटल मालिक का है।
यह कहानी अमनदीप सिद्धू के संघर्ष पर केंद्रित है।

मुंबई, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता शहजाद शेख अब जी टीवी के प्रसिद्ध शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में शामिल हो चुके हैं। वे अमनदीप सिद्धू और शीजान खान के साथ दिखाई देंगे। अभिनेता ने अपने किरदार के बारे में जानकारी साझा की।

कुबूल है’, ‘कुछ तो है’, ‘इश्कबाज’ जैसे कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रहे शहजाद इस शो में श्लोक का किरदार निभा रहे हैं, जो एक होटल मालिक है और यह कहानी में नए तत्व और रोचक मोड़ लाने वाला है।

शहजाद ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “मैंने अपने करियर की शुरुआत जी टीवी के शो ‘कुबूल है’ से की थी। अब एक बार फिर जी परिवार का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।”

अभिनेता ने बताया कि जब उन्हें शो का ऑफर मिला, तो उन्हें थोड़ी हिचकिचाहट हुई, लेकिन स्क्रिप्ट और किरदार को समझने के बाद वे बहुत खुश हुए। शहजाद ने कहा, “इतने वर्षों बाद इस चैनल पर वापसी करना और इसका सबसे बेहतरीन शो करने का अवसर पाना मेरे लिए गर्व की बात है।”

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शहजाद ने बताया, “शो में मैं एक होटल मालिक का रोल अदा कर रहा हूं। दिलचस्प बात यह है कि जब मैं पहली बार भारत आया था, तब मैंने ताज इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। इस किरदार को निभाते हुए मुझे ऐसा लग रहा है जैसे जीवन का एक चक्र पूरा हो गया हो। श्लोक और मैं कई मामलों में एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं।”

शहजाद शेख की ‘गंगा माई की बेटियां’ में एंट्री इस शो को नया आयाम देने वाली मानी जा रही है। वहीं, शहजाद ने शो की टीम की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे इस टीम की बनाई दुनिया, कलाकार और किरदार बहुत पसंद आए। रवि और सरगुन जैसे बेहतरीन प्रोड्यूसर्स के साथ काम करना गर्व की बात है।”

यह शो अमनदीप सिद्धू के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपनी मां दुर्गावती और एक अन्य किरदार स्नेहा के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रही है। श्लोक की एंट्री के साथ कहानी में नए मोड़ आने वाले हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक नई कहानी और नए किरदारों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शहजाद शेख कौन सा किरदार निभा रहे हैं?
शहजाद शेख शो में श्लोक का किरदार निभा रहे हैं, जो एक होटल मालिक है।
गंगा माई की बेटियां शो किस पर आधारित है?
यह शो अमनदीप सिद्धू के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपनी मां और एक अन्य किरदार के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रही है।
शहजाद ने इस शो के लिए कैसे प्रतिक्रिया दी?
शहजाद ने कहा कि उन्होंने इस शो के ऑफर को स्वीकार करने से पहले स्क्रिप्ट और किरदार को समझा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले