25 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आइसलैंड की वादियों में शंकर महादेवन का जादू बिखरा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आइसलैंड की वादियों में शंकर महादेवन का जादू बिखरा?

सारांश

शंकर महादेवन ने आइसलैंड की खूबसूरत वादियों में दोस्तों के साथ गाना गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्या आप जानते हैं कि उनकी यह यात्रा किस खास पल का हिस्सा थी? जानिए इस दिलचस्प कहानी में।

मुख्य बातें

शंकर महादेवन ने आइसलैंड में परफॉर्म किया।
गाना ' दिल धड़कने दो ' फिल्म ' जिंदगी न मिलेगी दोबारा ' का हिस्सा है।
फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है।
आइसलैंड की खूबसूरत वादियां गायक के अनुभव को और खास बनाती हैं।

मुंबई, 27 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन हाल ही में अपने दोस्तों के साथ आइसलैंड की यात्रा पर गए, जहां उन्होंने एक गाने पर परफॉर्म करके प्रशंसकों को चौंका दिया।

गायक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे आइसलैंड की मनमोहक वादियों में 'दिल धड़कने दो' गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "'दिल धड़कने दो' आइसलैंड में।"

गाना 'दिल धड़कने दो' जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में शामिल है। इसे शंकर महादेवन, सूरज जागन और जोइ बरुआ ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

2011 में रिलीज हुई फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' फरहान अख्तर की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है।

फिल्म में ऋतिक रोशन, अभय देओल और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसकी कहानी तीन दोस्तों की है, जो कबीर की बैचलरेट पार्टी के लिए तीन हफ्तों की यात्रा पर निकलते हैं।

उनकी यात्रा के दौरान, स्पेन में एक आजाद ख्याल स्कूबा इंस्ट्रक्टर लैला से अर्जुन की मुलाकात होती है, जो उसे अपने डर पर काबू पाने में मदद करती है।

फिल्म में कई मजेदार और भावनात्मक क्षण हैं, जैसे कबीर की मंगेतर नताशा का अचानक आ जाना, जिससे कहानी में कई टकराव उत्पन्न होते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि भारतीय संगीत और संस्कृति का प्रभाव विश्व स्तर पर किस प्रकार बढ़ रहा है। इस तरह की गतिविधियों से न केवल कलाकारों को पहचान मिलती है, बल्कि वे अपने प्रशंसकों के साथ एक नया जुड़ाव भी बनाते हैं।
RashtraPress
25 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शंकर महादेवन कौन हैं?
शंकर महादेवन एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं, जो अपनी अद्भुत आवाज के लिए जाने जाते हैं।
दिल धड़कने दो गाना किस फिल्म का है?
दिल धड़कने दो गाना फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' का है।
जिंदगी न मिलेगी दोबारा फिल्म का निर्देशन किसने किया?
इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
आइसलैंड की यात्रा पर शंकर महादेवन ने किस गाने पर परफॉर्म किया?
उन्होंने आइसलैंड में 'दिल धड़कने दो' गाने पर परफॉर्म किया।
फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में मुख्य किरदार कौन हैं?
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अभय देओल और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले