राम नवमी पर सोनाक्षी बत्रा ने जताई श्रीराम के प्रति अपनी गहरी आस्था

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राम नवमी पर सोनाक्षी बत्रा ने जताई श्रीराम के प्रति अपनी गहरी आस्था

सारांश

सोनाक्षी बत्रा ने राम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला और उनके आशीर्वाद को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। जानें उनकी भावनाओं और शो ‘जगद्धात्री’ के अनुभव के बारे में।

मुख्य बातें

राम नवमी का महत्व धार्मिक आस्था में निहित है।
सोनाक्षी बत्रा ने अपने अनुभवों को साझा किया।
भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें।
‘जगद्धात्री’ में एक मजबूत महिला का चरित्र निभा रही हैं।
आग वाले स्टंट ने उन्हें नई चुनौतियों का सामना कराया।

नई दिल्ली, २४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। जी टीवी के धारावाहिक ‘जगद्धात्री’ में मुख्य भूमिका अदा कर रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा ने राम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन हमें यह सिखाता है कि हमें धर्म के रास्ते पर किस प्रकार चलना चाहिए।

सोनाक्षी बत्रा ने कहा, “राम नवमी मेरे लिए हमेशा से एक विशेष और आध्यात्मिक दिन रहा है। मुझे भगवान राम पर गहरी आस्था है और मैं विश्वास करती हूं कि उनका आशीर्वाद जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन और रक्षा करता है। इस दिन हम पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते हैं, विशेष प्रसाद बनाते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं श्रीराम के आदर्शों जैसे सत्य, धैर्य, शक्ति और करुणा से गहराई से प्रभावित रही हूं। रामायण सुनने से मेरा मन शांति और सकारात्मकता से ओत-प्रोत हो जाता है। राम नवमी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था और मन की शांति का अनुभूति है, जो हमेशा मेरे साथ रहती है।”

‘जगद्धात्री’ में सोनाक्षी बत्रा एक मजबूत, साहसी और न्यायप्रिय महिला के किरदार में हैं। इस शो में ड्रामा, एक्शन और भावनाओं का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है।

उन्होंने ‘जगद्धात्री’ की हाल की शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जगद्धात्री का किरदार निभाना मेरे लिए एक अद्भुत यात्रा रही है और समय के साथ एक्शन सीन अब इस शो के मेरे प्रिय हिस्सों में से एक बन गए हैं। हाल ही में होली वाले सीन की शूटिंग बेहद जोखिम भरी थी, जिसमें उनकी बेटी गुंजन (परी भानुशाली) अचानक आग की चपेट में आ जाती है और जगद्धात्री (सोनाक्षी) उसे बचाने के लिए आग में कूद पड़ती है।

सोनाक्षी ने कहा, “एक्शन सीन अब मेरे सबसे पसंदीदा हिस्सों में शामिल हो गए हैं। आग वाले स्टंट को करना बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परी बहुत समझदार हैं और उन्होंने सभी निर्देशों का पालन किया, जिससे शूटिंग आसान हो गई।”

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राम नवमी का महत्व क्या है?
राम नवमी भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है, जो हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
सोनाक्षी बत्रा कौन हैं?
सोनाक्षी बत्रा एक प्रमुख भारतीय अभिनेत्री हैं, जो जी टीवी के शो ‘जगद्धात्री’ में मुख्य किरदार निभा रही हैं।
‘जगद्धात्री’ शो का विषय क्या है?
यह शो एक साहसी और मजबूत महिला के जीवन पर आधारित है, जिसमें ड्रामा, एक्शन और भावनाओं का खूबसूरत मिश्रण है।
रामायण सुनने के लाभ क्या हैं?
रामायण सुनने से मन में शांति और सकारात्मकता का संचार होता है, जो जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
सोनाक्षी बत्रा के पसंदीदा एक्शन सीन कौन से हैं?
सोनाक्षी ने बताया कि आग वाले स्टंट उनके पसंदीदा एक्शन सीन में से एक हैं, जिसने उन्हें चुनौतीपूर्ण अनुभव प्रदान किया।
राष्ट्र प्रेस