सिद्धांत चतुर्वेदी की भूमिका में वी. शांताराम की बायोपिक, किरण शांताराम ने किया चुनाव का समर्थन

Click to start listening
सिद्धांत चतुर्वेदी की भूमिका में वी. शांताराम की बायोपिक, किरण शांताराम ने किया चुनाव का समर्थन

सारांश

वी. शांताराम की बायोपिक में सिद्धांत चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका निभाएंगे। किरण शांताराम ने इस फिल्म को महत्वपूर्ण बताया है और इसे भारतीय सिनेमा की धरोहर को सम्मान देने का प्रयास कहा है।

Key Takeaways

  • वी. शांताराम भारतीय सिनेमा के बड़े नाम हैं।
  • सिद्धांत चतुर्वेदी इस बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
  • फिल्म का उद्देश्य भारतीय सिनेमा की धरोहर को सम्मान देना है।
  • फिल्म 18 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।
  • किरण शांताराम ने सिद्धांत को सही चुनाव बताया है।

मुंबई, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय सिनेमा का इतिहास ऐसे कई महान कलाकारों और फिल्मकारों से भरा हुआ है, जिन्होंने अपनी सोच, मेहनत और रचनात्मकता के दम पर इस इंडस्ट्री को नई दिशा देने का कार्य किया। उनमें से एक प्रमुख नाम है दिग्गज फिल्मकार वी. शांताराम। उनके जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित एक फिल्म तैयार की जा रही है, जिसमें अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी उनके किरदार को जीवंत करेंगे।

इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम में वी. शांताराम के पुत्र किरण शांताराम ने सिद्धांत को सम्मानित किया और बायोपिक के लिए उन्हें बिल्कुल सही विकल्प बताया।

किरण शांताराम ने कार्यक्रम में दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे पिता के जीवन पर बायोपिक बनाना एक अत्यंत भावनात्मक और गर्व का विषय है, क्योंकि इसके जरिए नई पीढ़ी को यह समझने का अवसर मिलेगा कि भारतीय सिनेमा को आकार देने में वी. शांताराम का योगदान कितना महत्वपूर्ण था। मुझे पूरा विश्वास है कि सिद्धांत चतुर्वेदी इस किरदार के लिए बेहतरीन चुनाव हैं।"

उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक विशेष अवसर पर प्रदर्शित की जाएगी।

दरअसल, वी. शांताराम की १२५वीं जयंती १८ नवंबर २०२६ को मनाई जाएगी और उसी दिन इस बायोपिक को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने की योजना है।

किरण शांताराम ने कहा, "यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास को याद करने और इस विरासत को सम्मान देने का एक प्रयास है। मेरे पिता ने सिनेमा के प्रारंभिक दिनों में प्रयोग किए, जब फिल्में अपनी शुरुआती अवस्था में थीं। मूक फिल्मों से लेकर बोलती और रंगीन फिल्मों के दौर तक, उन्होंने हर समय नई तकनीक और नई कहानियों के साथ काम किया।"

वी. शांताराम को भारतीय सिनेमा का एक दूरदर्शी फिल्मकार माना जाता है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो आज भी क्लासिक मानी जाती हैं। उनकी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों, संगीत और कला का अनूठा मेल देखने को मिलता है। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'दो आंखें बारह हाथ', 'नवरंग' और 'झनक झनक पायल बाजे' शामिल हैं। इन फिल्मों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज में बदलाव का संदेश भी दिया। यही कारण है कि वी. शांताराम को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली और प्रयोगधर्मी फिल्मकारों में गिना जाता है।

Point of View

बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय सिनेमा के इतिहास से भी परिचित कराता है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आएगी।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

वी. शांताराम कौन थे?
वी. शांताराम एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्मकार थे जिन्होंने भारतीय सिनेमा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस बायोपिक में सिद्धांत चतुर्वेदी का किरदार कौन सा है?
सिद्धांत चतुर्वेदी इस बायोपिक में वी. शांताराम का किरदार निभाएंगे।
फिल्म कब रिलीज होगी?
यह बायोपिक 18 नवंबर 2026 को वी. शांताराम की 125वीं जयंती के अवसर पर रिलीज की जाएगी।
किरण शांताराम ने सिद्धांत चतुर्वेदी के बारे में क्या कहा?
किरण शांताराम ने सिद्धांत को इस किरदार के लिए सही चुनाव बताया है।
वी. शांताराम की प्रसिद्ध फिल्में कौन सी हैं?
उन्होंने कई क्लासिक फिल्में बनाई हैं, जिनमें 'दो आंखें बारह हाथ', 'नवरंग', और 'झनक झनक पायल बाजे' शामिल हैं।
Nation Press