यामी गौतम ने पति आदित्यधर के जन्मदिन पर साझा कीं प्यार भरी तस्वीरें

Click to start listening
यामी गौतम ने पति आदित्यधर के जन्मदिन पर साझा कीं प्यार भरी तस्वीरें

सारांश

यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के जन्मदिन पर विशेष तस्वीरें साझा की हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने प्यार को शब्दों में बयां किया है। जानें उनके रिश्ते की खास बातें और आदित्य की फिल्मी यात्रा।

Key Takeaways

  • यामी गौतम ने अपने पति के जन्मदिन पर प्यार भरी तस्वीरें साझा कीं।
  • आदित्य धर एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं।
  • दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'उरी' के सेट पर हुई थी।
  • उनकी शादी पारिवारिक समारोह में हुई थी।
  • आदित्य को नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

मुंबई, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आदित्य धर, जिन्होंने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘धुरंधर’ जैसी बेहद सफल फिल्में बनाई हैं, आज अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

यामी गौतम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आदित्य धर के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में दोनों रेगिस्तान की रेत के टीलों के बीच खड़े हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। यामी ने इस पोस्ट के साथ लिखा, "काश मेरे पास शब्द होते कि मैं बता पाती कि तुम मेरे लिए कितने महत्वपूर्ण हो। प्रिय आदित्य, तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

यामी और आदित्य ने तीन सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 4 जून 2021 को एक गोपनीय शादी की, जिसमें सिर्फ उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। उनकी शादी पारंपरिक तरीके से हिमाचल प्रदेश में उनके पैतृक निवास पर हुई थी।

महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी, जहां आदित्य ने निर्देशन किया था और यामी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस मुलाकात के बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। उनके एक बेटे का नाम वेदविद है।

आदित्य धर एक प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया और रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने स्क्रीनराइटर के तौर पर काम किया और ‘आक्रोश’ और ‘तेज’ जैसी फिल्मों के लिए लेखन किया।

आदित्य ने बाद में फिल्म उद्योग में कदम रखा। प्रारंभ में, उन्होंने फिल्मों के लिए गाने लिखे, जिनमें ‘हाल-ए-दिल’, ‘काबुल एक्सप्रेस’ और ‘डैडी कूल’ शामिल थे। इसके साथ ही, उन्होंने स्क्रीनराइटिंग पर भी ध्यान दिया। 2019 में, उन्होंने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म बनाई, जिसने उन्हें व्यापक लोकप्रियता दिलाई और इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद, 2025 में ‘धुरंधर’ रिलीज की गई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की।

--आईएएनसए

एनएस/पीएम

Point of View

NationPress
12/03/2026

Frequently Asked Questions

आदित्य धर ने किस फिल्म से अपनी पहचान बनाई?
आदित्य धर ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म से व्यापक पहचान बनाई।
यामी गौतम और आदित्य धर की शादी कब हुई?
यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी की।
आदित्य धर का जन्मदिन कब है?
आदित्य धर का जन्मदिन 12 मार्च को है।
यामी गौतम ने आदित्य धर के लिए क्या लिखा?
यामी ने आदित्य के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'प्रिय आदित्य, तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
आदित्य धर के बेटे का नाम क्या है?
आदित्य धर और यामी गौतम के बेटे का नाम वेदविद है।
Nation Press