26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ब्रश के तुरंत बाद चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ब्रश के तुरंत बाद चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि ब्रश के तुरंत बाद चाय पीना आपके दांतों के लिए कितना हानिकारक हो सकता है? जानिए इसके पीछे के कारण और दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए। इस लेख में हम आपको देंगे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी!

मुख्य बातें

ब्रश के तुरंत बाद चाय पीना हानिकारक हो सकता है।
दांतों की इनेमल कमजोर हो जाती है।
टैनिन्स दांतों पर दाग लगा सकते हैं।
कम से कम 30-60 मिनट का इंतजार करें।
कैल्शियम युक्त चीजें लेना फायदेमंद है।

नई दिल्ली, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। लगभग हर भारतीय की सुबह की शुरुआत एक प्याली चाय से होती है। चाहे वह ग्रीन हो, ब्लैक हो या फिर मिल्क टी, ये हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। दिल और दिमाग में अक्सर एक सवाल आता है कि क्या बेड टी लेना बेहतर है या ब्रश के तुरंत बाद चाय पीना? आमतौर पर लोग सुबह ब्रश करने के कुछ समय बाद ही चाय पीते हैं, लेकिन क्या यह दांतों के लिए सही है?

जान लीजिए कि ब्रश करने के तुरंत बाद चाय पीना आपके दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। यह आदत धीरे-धीरे आपके दांतों की सेहत को बिगाड़ सकती है, और आपको इसका एहसास भी नहीं होगा! अब सवाल यह है कि चाय तो हमें सुबह तरोताजा करती है, तो इसका नुकसान क्यों और कैसे है? निश्चित रूप से, चाय के अपने फायदे हैं, लेकिन ब्रश के तुरंत बाद यदि आप इसे पीते हैं, तो इसका असर उल्टा पड़ सकता है।

यूएस के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, दांतों पर बार-बार एसिड का असर इनेमल को कमजोर कर सकता है। ब्रश के तुरंत बाद चाय पीना इस प्रक्रिया को तेज कर सकता है।

एनआईएच की रिसर्च से पता चलता है कि ब्रश करने के बाद दांत थोड़े सेंसिटिव होते हैं। इस स्थिति में चाय के टैनिन्स दांतों की सतह पर चिपक जाते हैं और दांतों के पीले होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, टूथपेस्ट में मौजूद फ्लोराइड दांतों को मजबूत करता है, लेकिन यदि ब्रश के तुरंत बाद चाय पी ली जाए, तो फ्लोराइड की परत जल्दी हट सकती है।

चाय (विशेषकर नींबू के साथ या दूध के बिना) थोड़ी एसिडिक होती है। जब आप ब्रश करते हैं, तो टूथपेस्ट या ब्रश से दांतों की सतह थोड़ी नरम हो जाती है। यदि तुरंत बाद चाय या कोई अन्य पेय लिया जाए, तो एसिड दांत की इनेमल को और नरम कर देता है। इससे दांतों पर दाग लगना और इनेमल इरोजन यानी दांतों की चमकदार परत का झड़ना बढ़ जाता है।

शोध बताते हैं कि ब्रश के तुरंत बाद कम से कम 30-60 मिनट का इंतजार करना चाहिए। इस दौरान आप कुछ हल्के पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, जैसे पानीकैल्शियम युक्त चीजें लेना (जैसे दूध, दही आदि) जो पीएच को संतुलित करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि दांतों की सेहत को बनाए रखना आवश्यक है। चाय पीने की आदत में संशोधन करना और दांतों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या चाय पीने से दांतों पर दाग लगते हैं?
हाँ, चाय में मौजूद टैनिन्स दांतों पर चिपक सकते हैं और दाग बना सकते हैं।
ब्रश के बाद तुरंत चाय पीना क्यों हानिकारक है?
ब्रश के बाद दांतों की इनेमल नरम होती है, और चाय का एसिड इसे और कमजोर कर सकता है।
क्या ब्रश के बाद 30-60 मिनट तक इंतजार करना आवश्यक है?
हाँ, यह दांतों की सेहत के लिए आवश्यक है।
ब्रश के बाद क्या करना चाहिए?
ब्रश के बाद पानी पीना या कुल्ला करना बेहतर होता है।
कैल्शियम युक्त चीजें दांतों के लिए कैसे फायदेमंद हैं?
कैल्शियम दांतों की मजबूती बढ़ाता है और पीएच संतुलित रखने में मदद करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले