26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छुहारा दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद है? जानें रात में इसके सेवन के लाभ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छुहारा दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद है? जानें रात में इसके सेवन के लाभ

सारांश

छुहारा सर्दियों में अपने पोषण और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। जानें कैसे यह दिल, दिमाग और शरीर को गर्म रखता है। सर्दियों में रोजाना छुहारे का सेवन करने के फायदों के बारे में जानें।

मुख्य बातें

छुहारा सर्दियों में ऊर्जा और गर्मी प्रदान करता है।
यह दिल और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है।
छुहारे का सेवन कमजोरी और थकान को दूर करता है।
बुजुर्गों के लिए इसे अमृत माना जाता है।
छुहारा त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है।

नई दिल्ली, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, हमारे आहार में सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना एक अच्छा समय होता है।

आयुर्वेद के अनुसार, इस समय पाचन अग्नि (जठराग्नि) बहुत मजबूत होती है, जिससे भारी से भारी भोजन भी आसानी से पच जाता है। इसलिए, सर्दियों में हमें ऐसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर को गर्म रखने और ताकत देने में मदद करें। उनमें से एक सुपरफूड है छुहारा, जिसे सूखे खजूर के नाम से भी जाना जाता है।

छुहारा जो आकार में छोटा है, स्वाद में मीठा है और इसके अंदर ऊर्जा और पोषण के साथ-साथ औषधीय गुणों का भी भंडार है। आयुर्वेद में, छुहारे को शक्तिवर्धक माना जाता है, क्योंकि यह सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखता है, ऊर्जा प्रदान करता है और कमजोरी को दूर करता है। सर्दियों में छुहारा का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। रोजाना 2-3 छुहारे को दूध में उबालकर रात में लेना चाहिए। इससे शरीर गर्म रहता है और सर्दी से होने वाले छोटे-मोटे संक्रमण का भी सामना होता है।

छुहारे का सेवन दिल के लिए भी लाभकारी होता है। छुहारे में पोटैशियम और आयरन होते हैं, जो रक्त संचार को सुधारते हैं और हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाते हैं। इससे बीपी बढ़ने की समस्या नहीं होती है क्योंकि यह दिल को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। यह मस्तिष्क के लिए भी लाभकारी है। इसका सेवन मस्तिष्क की नसों को मजबूत करता है और इसमें मौजूद मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मस्तिष्क के तनाव को कम करते हैं।

इसके साथ ही, रोजाना छुहारे का सेवन शरीर में कमजोरी और थकान के लिए भी फायदेमंद है। छुहारे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में मदद करता है। बुजुर्गों के लिए तो छुहारे का सेवन अमृत के समान होता है। बुजुर्गों को छुहारे को पीसकर दूध में उबालकर दिया जा सकता है।

ये गठिया के दर्द में भी राहत देते हैं। इसके साथ ही, यह त्वचा और बालों के लिए, रक्त की शुद्धता और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए भी उपयोगी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अनेक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। यह आहार में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और भारतीय संस्कृति में इसे विशेष महत्व दिया जाता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या छुहारा सर्दियों में खाना चाहिए?
हाँ, छुहारा सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने में मदद करता है।
छुहारे में कौन-से पोषक तत्व होते हैं?
छुहारे में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं।
क्या बुजुर्गों के लिए छुहारा फायदेमंद है?
हाँ, बुजुर्गों के लिए छुहारा अमृत के समान होता है और यह उनकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है।
क्या छुहारा स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है?
हाँ, छुहारा त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी लाभकारी है।
छुहारा किस तरह से खाना चाहिए?
रोजाना 2-3 छुहारे को दूध में उबालकर रात में लेना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले