26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रात में सोने से पहले लौंग का पानी पीना गहरी नींद लाने में मदद करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रात में सोने से पहले लौंग का पानी पीना गहरी नींद लाने में मदद करेगा?

सारांश

आपकी नींद की समस्याओं का समाधान लौंग के पानी में छिपा है। जानिए कैसे यह प्राकृतिक उपाय आपके जीवन को बेहतर बना सकता है।

मुख्य बातें

लौंग का पानी गहरी नींद लाने में मदद करता है।
यह शरीर को रिलैक्स करता है और तनाव कम करता है।
डायबिटीज में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है।
लौंग के पानी का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

नई दिल्ली, 21 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। आज के तेज़ी से भागती जिंदगी में नींद लेना और शरीर को आराम देना एक बड़ी समस्या बन गई है। तनाव, काम का बोझ, मोबाइल और स्क्रीन का समय मिलकर नींद के पैटर्न को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और प्राकृतिक नुस्खों का महत्व और बढ़ जाता है। इसी कड़ी में लौंग का पानी एक अद्भुत उपाय है।

लौंग में कई औषधीय गुण होते हैं। सोने से पहले इसका पानी पीने से न सिर्फ नींद गहरी होती है, बल्कि शरीर और दिमाग दोनों को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

लौंग में मौजूद सबसे प्रमुख तत्व यूजेनॉल है। यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व है, जो शरीर के कई सिस्टम को सक्रिय करता है। यूजेनॉल पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रात में सोने से पहले लौंग का पानी पीने से पेट के एंजाइम्स सक्रिय हो जाते हैं, जिससे गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या कम हो जाती है। पेट हल्का होने से नींद आरामदायक और गहरी आती है। वहीं, यूजेनॉल के कारण जोड़ों में हल्का दर्द या सूजन होने पर भी राहत मिलती है।

गहरी नींद के लिए लौंग का पानी सबसे बड़ा वरदान है। इसमें मन को शांत करने वाले गुण भी मौजूद हैं। ये गुण दिमाग और शरीर दोनों को रिलैक्स करते हैं, तनाव कम करते हैं और अनिद्रा की समस्या में मदद करते हैं। लगातार लौंग का पानी पीने से रात भर आराम मिलता है, नींद नहीं टूटती और शरीर पूरी तरह से रिचार्ज रहता है।

इसके अलावा लौंग का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। लौंग इंसुलिन के काम को बेहतर बनाता है, जिससे इसका नियमित सेवन करके डायबिटीज वाले लोग अपने शुगर लेवल को स्थिर रख सकते हैं। लौंग शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। इससे मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

लौंग का पानी मुंह और दांतों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें बैक्टीरिया मारने की क्षमता होती है, जिससे रात को पीने से मुंह की बदबू कम होती है और दांत-मसूड़ों की समस्याओं से भी राहत मिलती है। यह प्राकृतिक तरीका दांतों और मसूड़ों की सेहत बनाए रखने में सहायक होता है।

लौंग का पानी बनाना बेहद आसान है। बस एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें लौंग डालकर 5-7 मिनट धीमी आंच पर उबालें, फिर हल्का ठंडा करके छान लें। गुनगुना होने पर पी लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप थोड़ा नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो केवल नींद को ही नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने की क्षमता रखता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या लौंग का पानी पीने से नींद में सुधार होता है?
जी हां, लौंग का पानी पीने से नींद में सुधार होता है क्योंकि यह शरीर को रिलैक्स करता है और तनाव को कम करता है।
लौंग का पानी कैसे बनाते हैं?
लौंग का पानी बनाने के लिए पानी को उबालें, उसमें लौंग डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं।
क्या यह डायबिटीज के लिए फायदेमंद है?
हां, लौंग का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
क्या लौंग का पानी दांतों के लिए अच्छा है?
जी हां, लौंग का पानी मुंह की बदबू कम करता है और दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद है।
क्या लौंग का पानी पीने के कोई साइड इफेक्ट्स हैं?
सामान्यत: लौंग का पानी पीना सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन से पेट में परेशानी हो सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले