8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सुबह के नाश्ते से पूरे दिन की एनर्जी मिलती है? इन चीजों से दें शरीर को भरपूर ताकत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सुबह के नाश्ते से पूरे दिन की एनर्जी मिलती है? इन चीजों से दें शरीर को भरपूर ताकत

सारांश

क्या आप जानते हैं कि सुबह का नाश्ता आपके पूरे दिन की सेहत को प्रभावित कर सकता है? जानें कैसे पौष्टिक नाश्ते से आप अपनी ऊर्जा बढ़ा सकते हैं और दिनभर तरोताजा रह सकते हैं।

मुख्य बातें

सुबह का नाश्ता सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।
कद्दू के बीज और चिया सीड्स से भरपूर ऊर्जा मिलती है।
बेसन का नाश्ता मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है।
ग्रीक योगर्ट पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
पोषण से भरपूर नाश्ता दिनभर की प्राथमिकता को बनाए रखता है।

नई दिल्ली, 20 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। आज की तेज़-तर्रार ज़िंदगी में बहुत से लोग अक्सर सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों का मानना है कि सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की सेहत को निर्धारित करता है।

रात की 8 से 10 घंटे की नींद के बाद हमारा शरीर लंबे फास्ट से बाहर आता है। इस दौरान शरीर की ऊर्जा लगभग समाप्त हो चुकी होती है और मस्तिष्क को भी सही तरीके से कार्य करने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है। यदि इस समय सही और पोषक नाश्ता नहीं मिलता, तो दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन, ध्यान की कमी और बार-बार भूख लगने जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का समय शरीर में अग्नि यानी पाचन शक्ति को धीरे-धीरे जगाने का होता है। ऐसे में भारी या अत्यधिक तला-भुना खाना हानिकारक हो सकता है, जबकि पोषक तत्वों से भरपूर और आसानी से पचने वाला नाश्ता शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। विज्ञान का कहना है कि सुबह उठने के एक से डेढ़ घंटे के भीतर संतुलित नाश्ता करने से ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रहता है और मेटाबॉलिज्म सक्रिय होता है। कुछ विशेष खाद्य पदार्थ हैं, जो कम मात्रा में भी शरीर को भरपूर ताकत दे सकते हैं।

सुबह के नाश्ते में कद्दू के बीज और चिया सीड्स जैसे बीजों का सेवन शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कद्दू के बीज में प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, ये बीज शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं और नसों को मजबूत बनाते हैं। विज्ञान के अनुसार, कद्दू के बीज दिल की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं और इम्यून सिस्टम को मज़बूत करते हैं। वहीं चिया सीड्स फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये पेट में जाकर पानी सोख लेते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है और बार-बार भूख नहीं लगती। यही कारण है कि यह वजन नियंत्रण में भी सहायक माने जाते हैं। चिया सीड्स आंतों की सफाई भी करते हैं।

यदि आप ठोस नाश्ता पसंद करते हैं, तो बेसन यानी चने के आटे से बना नाश्ता एक उत्कृष्ट विकल्प है। आयुर्वेद में चना बलवर्धक माना गया है, यानी यह शरीर को ताकत देने वाला होता है। बेसन में उपस्थित प्रोटीन मांसपेशियों को ऊर्जा प्रदान करता है, जबकि फाइबर पाचन को सुधारता है। सुबह बेसन से बना चीला खाने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है और भूख नियंत्रित रहती है। विज्ञान के अनुसार, बेसन धीरे-धीरे पचता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। सब्जियों के साथ बनाया गया बेसन चीला शरीर को विटामिन और मिनरल्स भी प्रदान करता है।

इसके अलावा, ग्रीक योगर्ट सुबह के नाश्ते को और भी खास बनाता है। ग्रीक योगर्ट सामान्य दही की तुलना में अधिक गाढ़ा और प्रोटीन से भरपूर होता है। आयुर्वेद में दही को पाचन के लिए उपयोगी माना गया है, बशर्ते इसे सही समय और सही तरीके से खाया जाए। ग्रीक योगर्ट में उपस्थित प्रोबायोटिक्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना ज़रूरी है कि सुबह का नाश्ता हमारी सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह न केवल ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि दिनभर की गतिविधियों के लिए भी तैयारी करता है। भारत में जहाँ दौड़-भाग की ज़िंदगी है, लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुबह का नाश्ता क्यों जरूरी है?
सुबह का नाश्ता आवश्यक है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और दिन की शुरुआत को सही दिशा में ले जाता है।
कौन से खाद्य पदार्थ सुबह के नाश्ते के लिए अच्छे हैं?
कद्दू के बीज, चिया सीड्स, बेसन और ग्रीक योगर्ट सुबह के नाश्ते के लिए अच्छे विकल्प हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले