गर्मियों में इलायची: सेहत के लिए वरदान, गले की खराश और मुंह के छालों में राहत

Click to start listening
गर्मियों में इलायची: सेहत के लिए वरदान, गले की खराश और मुंह के छालों में राहत

सारांश

गर्मी के मौसम में इलायची के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है। यह न केवल गले की खराश, बल्कि मुंह के छालों और पेट की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करती है। जानिए इसके फायदों के बारे में।

Key Takeaways

  • गर्मियों में इलायची का सेवन लाभदायक है।
  • यह गले की समस्याओं में राहत देती है।
  • इलायची मुंह के छालों और हिचकी को रोकने में मदद करती है।

नई दिल्ली, 28 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और तापमान में वृद्धि के साथ पेट, गले और मुंह से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगी हैं। इस सीजन में प्राकृतिक और घरेलू उपचार अपनाकर सेहत को बनाए रखा जा सकता है। ऐसे में भारतीय रसोई में मिलने वाली इलायची, जो आकार में छोटी लेकिन गुणों में विशाल है, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

आयुर्वेद में इलायची को औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है। यह न केवल खाने में स्वाद और सुगंध बढ़ाती है, बल्कि गर्मी से संबंधित परेशानियों से भी राहत दिलाती है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, नियमित रूप से इलायची का सेवन कई सामान्य बीमारियों में आराम प्रदान करता है। गर्मियों में आमतौर पर अपच, एसिडिटी और मुंह के छालों की समस्या होती है। भोजन के बाद एक इलायची मुंह में रखकर चबाने से पेट की हाइपर एसिडिटी को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे खट्टी डकारें, सीने में जलन और भारीपन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। गर्मियों में गला खराब होना आम है। गले में खराश, खांसी या आवाज बैठने की समस्या हो सकती है। ऐसे में 1-2 इलायची को धीरे-धीरे चबाकर उसका रस गले से नीचे जाने दें। कुछ ही समय में गले को आराम मिलेगा।

गर्मियों में मुंह के छालों की समस्या भी बढ़ जाती है। इलायची को मिश्री के साथ मिलाकर चबाने से छालों में जलन और दर्द कम होता है और छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं। इलायची हिचकी को रोकने में भी बहुत प्रभावी है। अगर हिचकी बार-बार आ रही हो तो एक इलायची चबाएं या इसका पाउडर पानी के साथ लें। हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, इलायची मुंह के संक्रमण और बैक्टीरिया को भी दूर करती है। भोजन के बाद एक इलायची चबाने की आदत डालें, ताकि मुंह से दुर्गंध न आए और दांत स्वस्थ रहें। इलायची में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।

इलायची का सेवन कई आसान तरीकों से किया जा सकता है। इसे चाय में डालकर, दूध में उबालकर या सीधे चबाकर उपयोग किया जा सकता है। गर्मियों में इलायची वाली चाय या दूध पीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ ही तनाव को भी कम करता है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि गर्मी के मौसम में रोजाना 1-2 इलायची का सेवन करना चाहिए। यह छोटी-सी आदत पेट, गले और मुंह की कई समस्याओं को जड़ से दूर रख सकती है। हालांकि, गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

Point of View

इलायची का सेवन एक प्रभावी घरेलू उपाय है। यह न केवल स्वाद प्रदान करती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है।
NationPress
05/04/2026

Frequently Asked Questions

गर्मियों में इलायची का सेवन कैसे फायदेमंद है?
इलायची का सेवन गले की खराश, मुंह के छालों और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है।
क्या इलायची हिचकी को रोक सकती है?
हाँ, इलायची हिचकी को रोकने में बहुत प्रभावी होती है।
इलायची का सेवन किस प्रकार किया जा सकता है?
इलायची चाय, दूध में डालकर या सीधे चबाकर सेवन की जा सकती है।
Nation Press