गर्मियों में इलायची: गले की खराश से लेकर मुंह के छालों तक राहत का उपाय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गर्मियों में इलायची: गले की खराश से लेकर मुंह के छालों तक राहत का उपाय

सारांश

गर्मियों में इलायची का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। यह न केवल गले की खराश और पेट की समस्याओं में राहत देती है, बल्कि मुंह के छालों को भी ठीक करती है। जानें कैसे यह छोटा सा मसाला आपके स्वास्थ्य का बड़ा साथी बन सकता है।

मुख्य बातें

इलायची गर्मियों में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
यह गले की खराश और मुंह के छालों में राहत देती है।
रोजाना १-२ इलायची का सेवन करें।

नई दिल्ली, २८ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गर्मियों का मौसम आ चुका है और बढ़ते तापमान के साथ पेट, गले और मुंह में कई प्रकार की समस्याएं आम हो गई हैं। इस मौसम में प्राकृतिक और घरेलू उपायों का सहारा लेकर सेहत को बनाए रखा जा सकता है। ऐसे में भारतीय रसोई में पाई जाने वाली छोटी सी इलायची स्वास्थ्य के लिए एक अद्भुत उपाय हो सकती है।

आयुर्वेद में इलायची को औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है। यह न केवल खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाती है, बल्कि गर्मी से उत्पन्न समस्याओं से भी राहत देती है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, रोजाना इलायची का सेवन कई सामान्य बीमारियों में आराम पहुंचाता है। गर्मियों में सबसे अधिक समस्या अपच, एसिडिटी और मुंह के छालों की होती है। भोजन के बाद एक इलायची को मुंह में रखकर चबाने से पेट की हाइपर एसिडिटी नियंत्रित होती है। खट्टी डकारें, सीने में जलन और भारीपन जैसे लक्षण कम होते हैं। गर्मी में गला अक्सर खराब हो जाता है। गले में खराश, खांसी या आवाज बैठ जाने की समस्या आम हो जाती है। ऐसी स्थिति में १-२ इलायची चबाकर उसका रस गले में जाने दें। कुछ ही समय में गले को आराम मिलेगा।

गर्मियों में मुंह के छालों की समस्या भी बढ़ जाती है। इलायची को मिश्री के साथ मिलाकर चबाने से छालों में जलन और दर्द कम होता है और ये जल्दी ठीक हो जाते हैं। इलायची हिचकी रोकने में भी बहुत प्रभावी है। यदि हिचकी बार-बार आ रही हो, तो एक इलायची चबाएं या इसका पाउडर पानी के साथ लें। हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी। इसके अलावा, इलायची मुंह के संक्रमण और बैक्टीरिया को भी दूर करती है। भोजन के बाद एक इलायची चबाने की आदत डालें, इससे मुंह से दुर्गंध नहीं आएगी और दांत स्वस्थ रहेंगे। इलायची में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और संक्रमण से बचाव करते हैं।

इलायची का सेवन कई आसान तरीकों से किया जा सकता है। इसे चाय में डालकर, दूध में उबालकर या सीधे चबाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मियों में इलायची वाली चाय या दूध पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही तनाव को भी कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि गर्मियों में रोजाना १-२ इलायची का सेवन अवश्य करें। यह छोटी सी आदत पेट, गला और मुंह की कई समस्याओं को जड़ से मिटा सकती है, हालांकि गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। हालांकि, गंभीर समस्या होने पर चिकित्सीय सलाह लेना अनिवार्य है।
RashtraPress
21 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गर्मियों में इलायची का सेवन कैसे करें?
इलायची को चाय में डालकर, दूध में उबालकर या सीधे चबाकर सेवन किया जा सकता है।
क्या इलायची गले की खराश में राहत देती है?
हाँ, इलायची चबाने से गले को तुरंत आराम मिलता है।
इलायची के क्या स्वास्थ्य लाभ हैं?
इलायची अपच, एसिडिटी, मुंह के छालों और हिचकी में राहत देती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले