27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

विश्व क्षय रोग दिवस: योगी आदित्यनाथ और अन्य मुख्यमंत्रियों का टीबी मुक्त भारत का संकल्प

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
विश्व क्षय रोग दिवस: योगी आदित्यनाथ और अन्य मुख्यमंत्रियों का टीबी मुक्त भारत का संकल्प

सारांश

विश्व क्षय रोग दिवस पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है। योगी आदित्यनाथ सहित सभी ने इसे समाप्त करने के लिए जन आंदोलन की आवश्यकता बताई है।

मुख्य बातें

विश्व क्षय रोग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
योगी आदित्यनाथ ने समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता पर जोर दिया।
सभी ने टीबी को खत्म करने के लिए जन आंदोलन की बात की।

नई दिल्ली, २४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। विश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने यह माना कि क्षय रोग आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। हमें इसे समाप्त करने के लिए जागरूक होना चाहिए। भारत को टीबी मुक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में डबल इंजन सरकार पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। आइए, आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि इस रोग के लक्षणों की समय पर पहचान और उचित उपचार को जन आंदोलन बनाकर ‘स्वस्थ भारत-स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ की नींव मजबूत करें।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आइए, हम सब इस खतरनाक बीमारी के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लें, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर इसे जड़ से समाप्त किया जा सके।"

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'एक्स' पर लिखा, "विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी क्षय रोग के प्रति जनता को जागरूक करने और इसके प्रभावी रोकथाम के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लें।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "टीबी हारेगा-देश जीतेगा! विश्व क्षय रोग दिवस पर आइए संकल्प लें, टीबी को हराकर स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करें। समय पर जांच, नियमित उपचार और जन जागरूकता ही इस बीमारी पर हमारी सबसे बड़ी जीत है।"

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "विश्व क्षय रोग दिवस पर आइए, हम सभी टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके लक्षणों की पहचान करने और समय पर जांच व उपचार को अपनाने का संकल्प लें। साथ ही, समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखें।"

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'एक्स' पर लिखा, "विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर हम सभी क्षय रोग मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापक जागरूकता व क्षय रोग उन्मूलन के कार्यों एवं प्रयासों में अपना योगदान देने का संकल्प करें।"

संपादकीय दृष्टिकोण

इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विश्व क्षय रोग दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व क्षय रोग दिवस हर वर्ष २४ मार्च को मनाया जाता है।
टीबी से कैसे बचा जा सकता है?
टीबी से बचने के लिए समय पर जांच, नियमित उपचार और जागरूकता जरूरी है।
कौन से नेता टीबी मुक्त भारत के संकल्प में शामिल हुए हैं?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प में भाग लिया है।
क्षय रोग के लक्षण क्या हैं?
क्षय रोग के लक्षणों में खांसी, बुखार, वजन कम होना और थकान शामिल हैं।
क्षय रोग का उपचार क्या है?
क्षय रोग का उपचार एंटीबायोटिक्स द्वारा किया जाता है, जिसे नियमित अंतराल पर लेना होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले