क्या अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के क्षेत्रीय उल्लंघन की निंदा की?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि पाकिस्तान ने फिर से अफगान क्षेत्र का उल्लंघन किया है। इस बार, नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में कई नागरिक क्षेत्रों पर हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों में महिलाएं और बच्चे सहित दर्जनों नागरिक हताहत हुए हैं।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के इस प्रकार के सीमा उल्लंघन की कड़ी निंदा की है और इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून तथा पड़ोसी देशों के बीच मैत्री के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन बताया है।
अफगान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि वह समय पर और सावधानीपूर्वक सोची-समझी प्रतिक्रिया देगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)