क्या अफगान रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के क्षेत्रीय उल्लंघन की निंदा की?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, २२ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगान क्षेत्र का उल्लंघन किया है और नंगरहार तथा पक्तिका प्रांतों में कई नागरिक क्षेत्रों पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिक हताहत हुए हैं।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा की जा रही इस सीमा उल्लंघन की कड़ी निंदा की है और इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून तथा पड़ोसी देशों के बीच मित्रता के सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन बताया है।
अफगान रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि वह इस पर समयोचित और सावधानीपूर्वक विचार की गई प्रतिक्रिया देगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)