बांग्लादेश में भीषण ट्रेन-बस टक्कर: 12 की जान गई, 20 लोग घायल

Click to start listening
बांग्लादेश में भीषण ट्रेन-बस टक्कर: 12 की जान गई, 20 लोग घायल

सारांश

बांग्लादेश में हुई एक गंभीर ट्रेन-बस टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है।

Key Takeaways

  • बांग्लादेश में टक्कर के कारण 12 लोगों की मौत हुई।
  • 20 अन्य लोग घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
  • घटना की जांच के लिए कमेटियां बनाई गई हैं।
  • सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर करता है यह हादसा।
  • रेल संचार प्रभावित हुआ है।

ढाका, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश में एक गंभीर दुर्घटना में रविवार सुबह कोमिला के पडुआ बाजार लेवल क्रॉसिंग पर एक मेल ट्रेन और बस के बीच भयंकर टक्कर हुई। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और 20 अन्य घायल हुए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए

कोमिला सदर दक्षिण पुलिस थाने के अंतर्गत ईपीजेड चौकी के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सैफुल इस्लाम ने बताया कि मृतकों में सात पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बांग्लादेशी मीडिया 'द डेली स्टार' ने जानकारी दी कि यह घटना रविवार सुबह करीब 2:45 बजे कुमिला सदर दक्षिण उपजिला के पडुआर बाजार लेवल क्रॉसिंग पर हुई।

पुलिस और स्थानीय गवाहों के अनुसार, ट्रेन “मामून स्पेशल” (मामून परिवहन) बस को जंगल्या-कचुआ क्षेत्र में लगभग आधा किलोमीटर उत्तर तक खींचती हुई ले गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन मौजूद नहीं था।

द डेली स्टार के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर सैफुल इस्लाम ने कहा कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने बाद में पुष्टि की कि मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई, जिनमें सात पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

शुरुआत में, 18 घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से आठ अब भी भर्ती हैं। सुबह 8:15 बजे तक, ट्रेन दुर्घटना वाली जगह पर खड़ी थी और बस उसके आगे फंसी हुई थी। पुलिस, हाईवे पुलिस और फायर सर्विस के लोगों ने घायलों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

बांग्लादेशी मीडिया ने पूर्वी जोन के जनरल मैनेजर के हवाले से बताया कि बांग्लादेश रेलवे ने घटना की जांच के लिए दो जांच कमेटियां बनाई हैं, एक डिविजनल और एक रीजनल। इस बीच, पडुआर बाजार क्रॉसिंग के दो गेटमैन, मेहदी हसन और हेलाल उद्दीन को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया है।

द डेली स्टार के अनुसार, बस चपैनवाबगंज से लक्ष्मीपुर जा रही थी। घटना के बाद से चटगांव और कुमिला रेलवे स्टेशन के बीच रेल संचार बाधित कर दिया गया है, और अभी तक कोई रेस्क्यू ट्रेन मौके पर नहीं पहुंची है।

हालांकि, ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि बस ट्रेन के इंजन में उलझ गई और ट्रेन के रुकने से पहले करीब एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई। इसके कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यात्रियों की चीखें सुनकर, स्थानीय लोग और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला। फायर सर्विस अधिकारियों ने कहा कि मौके से तीन शव बरामद किए गए, जबकि नौ अन्य की इलाज के दौरान अस्पतालों में मौत हो गई। हादसे के बाद ढाका-चटगांव रूट पर ट्रेनों की आवाजाही तीन घंटे तक रुकी रही।

Point of View

तब तक ऐसी दुर्घटनाओं को रोक पाना मुश्किल होगा। देश की रेल और सड़क परिवहन प्रणाली को बेहतर करने की आवश्यकता है।
NationPress
23/03/2026

Frequently Asked Questions

इस ट्रेन-बस टक्कर में कितने लोग मारे गए?
इस दुर्घटना में कुल 12 लोगों की मौत हुई है।
क्या इस हादसे में कोई घायल हुआ?
हां, इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं।
यह हादसा कब हुआ?
यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 2:45 बजे हुई।
क्या इस हादसे की जांच की जा रही है?
हां, बांग्लादेश रेलवे ने घटना की जांच के लिए दो जांच कमेटियां बनाई हैं।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने हादसे के समय मौजूद गेटमैन को निलंबित कर दिया है।
Nation Press