क्या अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई?

सारांश

रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी ने पूरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया है। दो लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। क्या यह घटना एक बार फिर से सुरक्षा के मुद्दे को उठाएगी? जानिए पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी हुई।
कम से कम दो लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।
पुलिस और एफबीआई जांच कर रही हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की पहचान की जा रही है।

न्यूयॉर्क, 14 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के रोड आइलैंड के प्रोविडेंस में ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक भयानक गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में कम से कम दो लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "ब्राउन यूनिवर्सिटी के क्षेत्र में कई लोगों को गोली लगी है। इस मामले की जांच चल रही है। कृपया सुरक्षित स्थान पर रहें या अगली सूचना तक उस क्षेत्र से दूर रहें।"

घटना स्थानीय समय के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:20 बजे घटित हुई, जब विश्वविद्यालय के छात्रों को एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें कैंपस में एक शूटर के बारे में बताया गया।

उन्हें दरवाजे बंद करने, फोन साइलेंट करने और अगले आदेश तक छिपे रहने के लिए कहा गया था। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, छात्रों को खुद को बचाने के लिए भागने, छिपने या लड़ने के विकल्प भी बताए गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कैंपस के एक शैक्षणिक और अनुसंधान क्षेत्र के निकट हुई, और कानून प्रवर्तन अधिकारी मौके पर पहुंचे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस घटना के बारे में जानकारी दी और कहा कि एफबीआई मौके पर मौजूद है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "मुझे रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग के बारे में जानकारी दी गई है।"

अमेरिकी मीडिया सीएनएन के अनुसार, प्रोविडेंस के उप पुलिस प्रमुख टिमोथी ओहारा ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जिसमें संदिग्ध को देखा गया है।

ओहारा ने बताया, "हमें लगता है कि यह संदिग्ध उस क्षेत्र से निकलकर होप स्ट्रीट पर चलकर वॉटरमैन पर दाईं ओर मुड़ रहा है।"

फायरिंग में घायल हुए नौ लोगों को रोड आइलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने बताया कि छह मरीजों की हालत गंभीर है, जबकि एक की हालत नाजुक है।

यह घटना तब हुई जब ब्राउन यूनिवर्सिटी के एक क्लासरूम में प्रिंसिपल्स ऑफ इकोनॉमिक्स का फाइनल एग्जाम रिव्यू सेशन चल रहा था।

—राष्ट्र प्रेस

केके/एएस

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी कब हुई?
गोलीबारी घटना 14 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार शाम 4:20 बजे हुई।
इस गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए?
इस गोलीबारी में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना पर क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और एफबीआई की मौजूदगी की पुष्टि की।
पुलिस ने क्या जानकारी साझा की?
पुलिस ने सोशल मीडिया पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने और घटना की जानकारी देने की अपील की।
क्या इस घटना का कोई CCTV फुटेज है?
हाँ, पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमें संदिग्ध को देखा जा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले