10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन और क्यूबा ने संयुक्त बयान जारी किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन और क्यूबा ने संयुक्त बयान जारी किया?

सारांश

चीन और क्यूबा के बीच गहरे संबंधों का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है जिसमें भविष्य के सहयोग और विकास की दिशा में कदम उठाने की बात की गई है। जानें इस महत्वपूर्ण बैठक के बारे में।

मुख्य बातें

चीन और क्यूबा के बीच गहरी मित्रता है।
संयुक्त बयान में भविष्य के सहयोग की बातें शामिल हैं।
दोनों देशों ने साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर जोर दिया।
क्यूबा ने बेल्ट एंड रोड परियोजनाओं में सहयोग की इच्छा व्यक्त की।
यह बैठक ऐतिहासिक महत्व रखती है।

बीजिंग, 4 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को पेइचिंग में चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के अवसर पर क्यूबाई राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कनेल से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चीन और क्यूबा के बीच साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण निरंतर प्रगति कर रहा है, जो दोनों देशों की फौलादी मित्रता का स्पष्ट प्रतीक है। इस वर्ष चीन-क्यूबा राजनयिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ है। दोनों पक्षों को इस अवसर पर चीन-क्यूबा संबंधों को और मजबूत बनाकर दोनों देशों की जनता के लिए कल्याण लाने का प्रयास करना चाहिए। चीन, क्यूबा द्वारा हस्तक्षेप और प्रतिबंध का विरोध करने के न्यायपूर्ण संघर्ष का डटकर समर्थन जारी रखेगा।

राष्ट्रपति कनेल ने कहा कि चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की 80वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधि भव्य रूप से आयोजित की गई थी, जिसका भारी ऐतिहासिक महत्व है। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं, जिनकी मित्रता को तोड़ा नहीं जा सकता। क्यूबा चीन के साथ चौतरफा सहयोग को मजबूत करने और बेल्ट एंड रोड की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तत्पर है। क्यूबा राष्ट्रपति शी द्वारा प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल की प्रशंसा और पूर्ण समर्थन करता है।

दोनों पक्षों ने चीन-क्यूबा साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को गति देने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया और कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि चीन और क्यूबा के बीच सहयोग का यह नया अध्याय दोनों देशों के लिए लाभकारी साबित होगा। ऐसे समय में जब वैश्विक राजनीति बदल रही है, यह साझेदारी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन और क्यूबा के बीच क्या नया समझौता हुआ है?
चीन और क्यूबा ने एक संयुक्त बयान जारी किया है जिसमें भविष्य के सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाने की बात की गई है।
शी चिनफिंग और मिगुएल डियाज कनेल की मुलाकात का महत्व क्या है?
यह मुलाकात दोनों देशों के बीच की मित्रता को और मजबूत करने का प्रतीक है और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग की दिशा में एक नया कदम है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले