20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन और क्यूबा के राष्ट्रपतियों ने राजनयिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन और क्यूबा के राष्ट्रपतियों ने राजनयिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि चीन और क्यूबा के राष्ट्रपतियों के बीच राजनयिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान हुआ? इस ऐतिहासिक अवसर पर दोनों देशों के बीच सहयोग और मैत्री के संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। जानें क्या कहा गया है!

मुख्य बातें

चीन-क्यूबा के संबंधों की 65वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया गया।
दोनों राष्ट्रपतियों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे।
दोनों देशों के बीच सहयोग और मैत्री को और मजबूत करने की बात की गई।
क्यूबा एक-चीन सिद्धांत का समर्थन करता है।
संयुक्त विकास और रणनीतिक सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

बीजिंग, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। 28 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे।

अपने संदेश में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि 65 वर्ष पहले क्यूबा पश्चिमी गोलार्ध का पहला देश था जिसने चीन लोक गणराज्य के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए, जिससे चीन-क्यूबा संबंधों का नया अध्याय प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि बीते 65 वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते लगातार गहराते गए हैं और यह समाजवादी देशों के बीच एकजुटता और सहयोग का उदाहरण तथा विकासशील देशों के बीच ईमानदार पारस्परिक सहायता का आदर्श बन गया है। हाल के वर्षों में दोनों राष्ट्रपतियों के बीच घनिष्ठ संपर्क ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

शी चिनफिंग ने ज़ोर देकर कहा कि वे चीन-क्यूबा संबंधों के विकास को अत्यधिक महत्व देते हैं और राष्ट्रपति कैनेल के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश पारंपरिक मैत्री को मजबूत करते हुए राजनीतिक विश्वास को गहरा करेंगे, विकास सहयोग को नई गति देंगे, सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग को सुदृढ़ करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता एवं न्याय की रक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे, ताकि चीन-क्यूबा साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में नई उपलब्धियां हासिल हों।

उधर, राष्ट्रपति डियाज़-कैनेल ने क्यूबा के क्रांतिकारी नेता जनरल राउल कास्त्रो के साथ भेजे गए संयुक्त संदेश में कहा कि पिछले 60 वर्षों में क्यूबा-चीन संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और निरंतर प्रगाढ़ होते गए हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों देशों ने गहरे राजनीतिक विश्वास, समाजवादी निर्माण में अनुभवों के घनिष्ठ आदान-प्रदान और भाईचारे पर आधारित पारंपरिक मित्रता को लगातार मजबूत किया है।

उन्होंने दोहराया कि क्यूबा एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से समर्थन करता है, चीन के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करता है और साझा भविष्य वाले क्यूबा-चीन समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आधिपत्यवाद का भी विरोध करता है।

इसी दिन, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और क्यूबा के प्रधानमंत्री मैनुअल मारेरो क्रूज़ ने भी एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे और इस अवसर पर दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि ये दो समाजवादी देशों के बीच एकजुटता और सहयोग का प्रतीक हैं। दोनों देशों के नेताओं में जो विश्वास और सहयोग का भाव है, वह न केवल उनके अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सुदृढ़ करेगा, बल्कि वैश्विक मंच पर भी उनके सामूहिक हितों को आगे बढ़ाएगा।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन और क्यूबा के बीच राजनयिक संबंध कब स्थापित हुए?
चीन और क्यूबा के बीच राजनयिक संबंध 28 सितंबर, 1960 को स्थापित हुए।
इस वर्षगांठ के अवसर पर क्या कहा गया?
इस अवसर पर दोनों राष्ट्रपतियों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे और सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले