26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन और मोजांबिक के राष्ट्रपतियों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन और मोजांबिक के राष्ट्रपतियों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा?

सारांश

चीन और मोजांबिक के राष्ट्रपतियों के बीच बधाई संदेशों का आदान-प्रदान। यह 50 वर्षों की दोस्ती और सहयोग के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों की मजबूती और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई है।

मुख्य बातें

चीन और मोजांबिक के बीच 50 वर्षों का राजनयिक संबंध।
दोनों देशों ने विश्व शांति और सुरक्षा के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
मित्रता और समर्थन की मजबूत बुनियाद ।
बेल्ट एंड रोड पहल के तहत सहयोग की संभावनाएं।
भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों की और मजबूती।

बीजिंग, 25 जून (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मोजांबिक के राष्ट्रपति डेनियल फ्रांसिस्को चैपो ने राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।

शी चिनफिंग ने कहा कि राजनयिक संबंध की स्थापना के बाद 50 वर्षों में चाहे अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में कैसे भी बदलाव आए हों, चीन और मोजांबिक ने हमेशा एक-दूसरे का विश्वास और समर्थन किया है। दोनों देशों की मित्रता पत्थर जैसी मजबूत है। मुझे पक्का विश्वास है कि अगर दोनों पक्ष राजनयिक संबंध की स्थापना की प्रारंभिक अभिलाषा का पालन कर एक साथ आगे बढ़ें, तो द्विपक्षीय संबंध निश्चय ही अधिक उज्ज्वल भविष्य की अगवानी करेंगे। मैं आपके साथ परंपरागत मित्रता का प्रचार कर गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड सह निर्माण तथा चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के ढांचे के तहत पारस्परिक लाभ वाला सहयोग गहराने की समान कोशिश करने को तैयार हूं, ताकि एक साथ चीन-मोजांबिक सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय जोड़ा जाए।

चैपो ने कहा कि मोजांबिक चीन की महत्वपूर्ण पहलों का समर्थन करता है और चीन के साथ पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक लाभ व समान जीत के आधार पर द्विपक्षीय संबंध गहराने, व्यापारिक सहयोग का विस्तार करने, एक साथ बहुपक्षवाद की सुरक्षा करने और विश्व शांति, सुरक्षा व समृद्धि बढ़ाने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक स्तर पर सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन और मोजांबिक के बीच संबंध कैसे हैं?
चीन और मोजांबिक के बीच संबंध 50 वर्षों से मजबूत हैं, जिसमें विश्वास और समर्थन का आदान-प्रदान होता रहा है।
क्या मोजांबिक चीन की पहल का समर्थन करता है?
हां, मोजांबिक चीन की महत्वपूर्ण पहलों का समर्थन करता है और द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के लिए तत्पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले