19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग ने मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री से मुलाकात की?

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री मारिया बेनविंडा डेल्फिना लेवी से पेइचिंग में मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के कदम उठाए गए। यह शिखर सम्मेलन महिलाओं के हितों को आगे बढ़ाने का एक मंच है।

मुख्य बातें

चीन और मोजाम्बिक के बीच मजबूत संबंध महिलाओं के हितों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता 50 वर्षों की दोस्ती का जश्न वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन का महत्व दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग का विस्तार

बीजिंग, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग के जन वृहद भवन में मोजाम्बिक की प्रधानमंत्री मारिया बेनविंडा डेल्फिना लेवी से मुलाकात की, जो वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन में हैं।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और मोजाम्बिक के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद 50 वर्षों में, दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता अंतर्राष्ट्रीय उतार-चढ़ावों की कसौटी पर खरी उतरी है और चट्टान की तरह मजबूत बनी हुई है। चीन मोजाम्बिक के साथ एक-दूसरे का दृढ़ता से समर्थन करना, रणनीतिक समन्वय को मजबूत करना, पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग का विस्तार करना और चीन-मोजाम्बिक व्यापक रणनीतिक सहयोगी साझेदारी को निरंतर गहरा करना चाहता है, ताकि दोनों देश संयुक्त रूप से और भी शानदार 50 वर्ष बना सकें।

मारिया बेनविंडा डेल्फिना लेवी ने कहा कि वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का भाषण दूरगामी और अत्यंत महत्वपूर्ण है। मोजाम्बिक इस शिखर सम्मेलन के परिणामों को लागू करने और विश्व भर में महिलाओं के हितों को आगे बढ़ाने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। चीन, मोजाम्बिक का एक विश्वसनीय साझेदार है। मोजाम्बिक एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है और चीन के विकास के अनुभव से सीखने और अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा, खनन, विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा के क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्या था?
मुलाकात का मुख्य उद्देश्य चीन और मोजाम्बिक के बीच सहयोग को और मजबूत करना था।
शी चिनफिंग ने क्या कहा?
उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच मित्रता 50 वर्षों में मजबूत हुई है।
मारिया बेनविंडा डेल्फिना लेवी का क्या कहना था?
उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में शी चिनफिंग का भाषण महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले