4 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री अमरसुरिया से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री अमरसुरिया से मुलाकात की?

सारांश

राष्ट्रपति शी चिनफिंग और श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिणी अमरसुरिया की मुलाकात ने दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत किया है। यह बैठक 2025 विश्व महिला शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में हुई है, जो महिलाओं के हितों के लिए चीन की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

मुख्य बातें

चीन और श्रीलंका के बीच मजबूत संबंध महिलाओं के हितों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम द्विपक्षीय सहयोग के नए आयाम एक-चीन सिद्धांत का पालन शांति और विकास के लिए साझेदारी

बीजिंग, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिणी अमरसुरिया से मुलाकात की, जो पेइचिंग में आयोजित 2025 विश्व महिला शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन आई हैं।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बताया कि चीन और श्रीलंका के बीच लंबे समय से पारंपरिक मित्रता रही है। दोनों देशों ने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों को निरंतर विकसित किया है, जिससे विभिन्न देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सह-अस्तित्व और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का एक उदाहरण स्थापित हुआ है। चीन और श्रीलंका विकास और पुनरुद्धार के लिए एक-दूसरे के साथी हैं और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग के अच्छे साझेदार हैं। चीन ने हमेशा श्रीलंका को अपनी पड़ोसी कूटनीति की एक महत्वपूर्ण दिशा के रूप में देखा है। चीन श्रीलंका के साथ पारंपरिक मैत्री को जारी रखने, पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए साझे भविष्य वाले चीन-श्रीलंका समुदाय का संयुक्त निर्माण करने को तैयार है।

प्रधानमंत्री हरिणी अमरसुरिया ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की ओर से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रधानमंत्री हरिणी अमरसुरिया ने कहा कि 2025 विश्व महिला शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण का दूरगामी महत्व है, जो दुनियाभर में महिलाओं के हितों को बढ़ाने में चीन की महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिका को दर्शाता है। श्रीलंका चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है और “बेल्ट एंड रोड” पहल के उच्च-गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण में सक्रिय रूप से समर्थन व भागीदारी करता है।

प्रधानमंत्री हरिणी अमरसुरिया पेइचिंग में थ्येनआनमेन चौक गईं और जननायक स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी की संभावनाएं उजागर हो रही हैं। यह आवश्यक है कि सभी देशों को एक-दूसरे के साथ संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
RashtraPress
4 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री हरिणी अमरसुरिया ने किस सम्मेलन में भाग लिया?
उन्होंने 2025 विश्व महिला शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
चीन और श्रीलंका के संबंधों की विशेषता क्या है?
इन दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता और सहयोग का एक लंबा इतिहास है।
श्रीलंका ने चीन के साथ किस सिद्धांत का पालन किया?
श्रीलंका ने एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन किया है।
प्रधानमंत्री हरिणी अमरसुरिया ने किस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की?
उन्होंने जननायक स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले