12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन और मॉरिटानिया के राष्ट्रपतियों ने बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन और मॉरिटानिया के राष्ट्रपतियों ने बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया?

सारांश

चीन और मॉरिटानिया के राष्ट्रपतियों के बीच बधाई संदेशों का आदान-प्रदान, 60 वर्षों की मित्रता एवं सहयोग की कहानी। जानिए कैसे दोनों देशों ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों को मजबूत किया है।

मुख्य बातें

चीन-मॉरिटानिया संबंधों का 60 वर्ष का इतिहास।
दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास की मजबूती।
राजनीतिक सहयोग के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्व।
भविष्य की रणनीतिक साझेदारी की संभावनाएं।

बीजिंग, 19 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मुहम्मद औलद शेख अल ग़ज़ौनी के साथ दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।

अपने बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 60 वर्षों में चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में कितने भी बड़े परिवर्तन क्यों न आए हों, चीन और मॉरिटानिया हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और समान व्यवहार करते हैं। हमने विकासशील देशों के बीच सहायता करने और आपसी लाभ व समान जीत का एक उदाहरण स्थापित किया।

शी चिनफिंग ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन-मॉरिटानिया संबंधों का स्वस्थ और सतत विकास हुआ है। आपसी राजनीतिक विश्वास मजबूत हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान एवं सहयोग में व्यापक प्रगति हुई है। पिछले साल चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के दौरान मैंने राष्ट्रपति ग़ज़ौनी से मुलाकात की। हमने महत्वपूर्ण सहमति बनाई और एक साथ चीन-मॉरिटानिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने की घोषणा की। इससे दोनों देशों के बीच संबंधों का एक नया अध्याय जुड़ा। मैं चीन-मॉरिटानिया संबंधों के विकास पर विशेष ध्यान देता हूं और राष्ट्रपति ग़ज़ौनी के साथ पारंपरिक मित्रता, आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देना चाहता हूं ताकि दोनों देशों के लोगों को लाभ मिल सके।

वहीं, ग़ज़ौनी ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में मॉरिटानिया और चीन ने मजबूत मित्रता स्थापित की है। हमने विभिन्न स्तरों पर घनिष्ठ सहयोग किया और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन किया। मॉरिटानिया-चीन रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों के लोगों के लिए लाभकारी होगी और विभिन्न देशों के लोगों की सुरक्षा व समृद्धि को बढ़ावा देगी।

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और मॉरिटानिया के प्रधानमंत्री मोख्तार औलद अजयी ने भी बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दोनों देशों की जनता के लिए भी महत्वपूर्ण है। इन संबंधों की मजबूती से न केवल व्यापार बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी होगा, जो दोनों देशों के बीच बेहतर समझ और सहयोग को बढ़ावा देगा।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन और मॉरिटानिया के बीच राजनयिक संबंध कब स्थापित हुए?
चीन और मॉरिटानिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना 60 वर्ष पहले हुई थी।
शी चिनफिंग ने बधाई संदेश में क्या कहा?
शी चिनफिंग ने कहा कि दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान किया है और सहयोग को बढ़ावा दिया है।
ग़ज़ौनी ने क्या कहा?
ग़ज़ौनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता स्थापित हुई है और यह रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों के लोगों के लिए लाभदायक होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले